सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भारत को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग करने के बाद वह दबंग 3 की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म भारत की बात करे तो वह इस साल ईद के मौके पर परदे पर लगेगी। सलमान के लिए ईद का त्योहार फिल्म के लिए हमेशा बुक रहता है। सलमान हाल में ही अपनी फिल्म का मजाक बनाते भी दिखे थे।
बता दें कि सलमान खान ने ईद पर फिल्म ट्यूबलाइट से अपने फैन्स को मुबारकबाद दी थी। लेकिन फिल्म अभिनेता की करियर की बड़ी फ्लॉप में से एक साबित हुई। ईद जैसे बड़े मौके पर सलमान खान के फैन्स उनकी इस फिल्म से बेहद नाराज हुए और फिल्म पर कई तंज कसे। वहीं, हाल ही में सलमान एक इंटरव्यू में कहा था 'हमने बजरंगी भाईजान बनाई जो कि लोगों को बहुत पसंद आई इसलिए हमारी उम्मीद ट्यूबलाइट से भी थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
3 of 5
Salman Khan Dabangg 3 set picture
- फोटो : twitter
सलमान ने आगे कहा ईद पर लोगों को कुछ खुशनुमा फिल्म की उम्मीद थी लेकिन ट्यूबलाइट ने तो सबको रुला ही दिया, लोग का कहना था कि यह क्या फिल्म है, यहां तक भी कहा कि ईद खराब कर दी और वह तनावग्रस्त हो गए।' यह सब बातें बताते वक्त सलमान भी हंस रहे थे। सलमान ने यह भी कहा कि भले ही यह फिल्म थिएटर में ना चली हो लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म और टीवी पर इसका अच्छा कलेक्शन रहा था।
सलमान ने कहा 'बाद में लोग कह रहे थे कि ये फिल्म फ्लॉप कैसे हो गई, मेरी फिल्में 100 करोड़ तो पार कर ही जाती हैं बाकी एक्टर्स की तो वो भी नहीं कर पातीं, इसीलिए मैं भाग्यशाली हूं कि इतनी बड़ी हिट फिल्में भी फ्लॉप मानी जाती है, मैं इस आशीर्वाद के लिए शुक्रगुजार हूं।'
गौरतलब है कि सलमान इन दिनों फिल्म दबंग 3 की शूटिंग मध्य प्रदेश की कुछ खास जगहों पर कर रहे हैं। फिल्म को कोरियोग्राफर और निर्देशक प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहें। फिल्म में एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा को देखा जाएगाा।