बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का 27 दिसंबर को जन्मदिन था । सलमान को अपने 54वें जन्मदिन पर शानदार तोहफा मिला है । सलमान की बहन अर्पिता ने एक बेटी को जन्म दिया है । बेटी का नाम आयत रखा गया है । सलमान के जन्मदिन के मौके पर हजारों फैंस उनके घर के बाहर बधाई देने पहुंचे ।
2 of 5
salman khan
- फोटो : social media
सलमान हर साल अपने फैंस की बधाई लेने के लिए घर की बालकनी पर आते हैं । कल जब सलमान अपने फैंस से मिले तो उन्होंने हाथ हिलाकर सबको धन्यवाद किया । इस बीच सलमान की आंखों में आंसू आ गए । सलमान ये देखकर भावुक हो गए कि उन्हें हजारों फैंस का प्यार मिल रहा है।
3 of 5
salman khan
- फोटो : social media
फैंस के साथ मिलते हुए सलमान की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। सलमान ने मीडिया के साथ अपना बर्थडे केक काटा । जब सलमान मीडिया के सामने आए तो सभी ने उन्हें जन्मदिन के साथ मामा बनने की भी बधाई दी । इस मौके पर सलमान ने कहा, 'जब मैं सोकर उठा तो मैंने फोन में सबसे पहले आयत की फोटो देखी ।'
4 of 5
salman khan
- फोटो : social media
'हमारे परिवार के लिए इससे अच्छा तोहफा कुछ नहीं हो सकता ।' सलमान दूसरी बार मामा बने हैं । इस पर उन्होंने कहा, 'अभी हो गया मामा का, चाचा का, अब बस बाप बनने का बाकी है ।' अर्पिता की बेटी का नाम आयत रखने पर सलमान ने बताया कि उनके परिवार ने दो नाम सोचे थे ।
5 of 5
Salman Khan Birthday Photo
- फोटो : ANI
सलमान ने कहा, 'हमने दो नाम सोचे थे एक सिफारा और दूसरा आयत । अर्पिता ने आयत चुना ।' सलमान ने बताया कि ये नाम पिता सलीम खान ने उनके बेटे या बेटी के लिए सोचे थे । वो कहते हैं, 'ये दोनों ही नाम मेरे बेटे या बेटी के लिए सोचे गए थे । वो हमेशा से इसके लिए तैयार थे लेकिन अब इन नामों को ले लिया गया है।'
अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज' के लिए आई 'बैड न्यूज', फिल्म के खिलाफ हाई कोर्ट में दायर हुई याचिका