सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' के जबरदस्त प्रमोशन में लगे हुए हैं। ‘सा रे गा मा पा’ लिटिल चैंप्स और इंडिया बनेगा मंच में शिरकत करने के बाद सलमान खान इस बार सोनी चैनल के सुपरनाइट विद ट्यूबलाइट शो का हिस्सा बनेंगे। दो घंटे के इस शो में आपको सलमान खान और सुनील ग्रोवर हंसने के लिए मजबूर कर देंगे।
शो से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं तो देर किस बात की तस्वीरें देखने के लिए रुख किजीए आगे की स्लाइड्स का।
शो के दौरान मरीज बने सलमान खान और उनका इलाज करते डॉ मशहूर गुलाटी। सलमान के साथ उनके भाई सोहेल खान भी इस एपिसोड में शामिल हुए।
इसके साथ ही शो में मौनी रॉय भी नजर आने वाली है। पहले बताया जा रहा था कि मौनी सलमान खान के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है लेकिन बाद में खबरें आई कि अक्षय कुमार के साथ के बॉलीवुड डेब्यू करेंगी।
फिल्म के अब तक दो गाने रिलीज हुए है।फिल्म की कहानी एक इंडो-चीन वार पर आधारित है और साथ ही फिल्म में 1962 के इंडो-सिनो वॉर का भी बैकड्रॉप है।
सुनने में आया हैं कि सलमान खान इस शो का हिस्सा बनकर फुले नहीं समां रहे हैं। उन्हें इस शो के दौरान काफी मजा आया।