'केजीएफ चैप्टर 2' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, प्रशांत नील की आगामी फिल्म 'सालार', भारतीय फिल्म उद्योग की सबसे चर्चित फिल्म बन गई है। सोशल मीडिया यूजर्स केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील और 'बाहुबली' स्टार प्रभास जोड़ी का कमाल देखने के लिए बेताब हैं। इसी बीच मेकर्स ने 76वें स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के मौके पर 'सालार' का एक नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज की तारीख घोषित की है।
2 of 4
सालार में प्रभास का लुक
- फोटो : social media
नए पोस्टर को साझा करते हुए, होम्बले फिल्म्स ने अपने और 'सालार' के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लिखा, "28 सितंबर, 2023 को 'सालार" वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली है। बता दें कि मेकर्स ने अपनी घोषणा में प्रभास की 2012 की एक्शन-फिल्म 'रिबेल' का भी जिक्र किया। वहीं प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "#TheEraOfSalaarBegins 28.09.2023 को सिनेमाघरों में मिलते हैं। #Salaar"
3 of 4
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी दिन बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द फाइटर' भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यानी अगले साल हमें बड़े पर्दे पर प्रभास और ऋतिक रोशन के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है। बता दें कि शाहरुख खान की 'पठान' और जॉन अब्राहम की 'तेहरन' से क्लैश की वजह से दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की फिल्म 'द फाइटर' की रिलीज डेट को 26 जनवरी, 2023 से आगे बढ़ाकर 28 सितंबर, 2023 कर दी गई थी। संभावना है कि प्रभास से भिड़ंत को टालने के लिए एक बार फिर से द फाइटर की रिलीज डेट बदल सकती है।
4 of 4
सालार में अभिनेता प्रभास
- फोटो : social media
प्रभास के अलावा, 'सालार' में श्रुति हासन मुख्य भूमिका और जगपति बाबू सहायक भूमिका में हैं। इस साल की शुरुआत में, प्रभास को पीरियड रोमांटिक ड्रामा 'राधे श्याम' में देखा गया था] जिसमें उन्होंने पूजा हेगड़े के साथ अभिनय किया था। राधा कृष्ण कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि 'सालार' के अलावा, प्रभास की 'आदिपुरुष' और 'प्रोजेक्ट के' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है।