79 साल की हो चुकी शायरा बानो का आज जन्मदिन है। सायरा बानो बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में शुमार हैं, जिन्होंने खूबसूरती के साथ ही एक्टिंग से भी लोगों को इंप्रेस किया। सायरा का जन्म 23 अगस्त, 1944 को भारत में हुआ था। उनकी मां नसीम बानो भी अपने समय की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं। उनके पिता मियां एहसान-उल-हक फिल्म निर्माता थे। उन्होंने मुंबई में 'फूल' और पाकिस्तान में 'वादा' नामक फिल्म बनाई। सायरा ने महज 17 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद जल्द ही वे बॉलीवुड पर राज करने लगीं। लेकिन एक्ट्रेस शायरा बानो को उनके पति दिलीप कुमार इग्नोर करते थे....इसके पीछे की कहानी हम आपको बताएंगे।
2 of 5
सायरा बानो
- फोटो : social media
सायरा का ज्यादातर बचपन लंदन में बीता जहां से पढ़ाई पूरी करने के बाद वह भारत लौटीं। एक इंटरव्यू में सायरा ने बताया था कि 12 साल की उम्र से ही वह अल्लाह से दुआ मांगती थी कि वह उन्हें अम्मी जैसी सफल एक्ट्रेस बन जाए। करियर के शुरुआती दिनों से ही सायरा मन ही मन दिलीप कुमार को पसंद करने लगी थीं। इस बारे में जब दिलीप कुमार को पता चला, उस वक्त उनकी उम्र 44 साल थी जबकि सायरा महज 22 साल की थीं।
दो बार प्यार में कामयाब रहे दिलीप कुमार को शुरुआत दिनों में सायरा में कोई दिलचस्पी नहीं थी। उम्र के इस अंतर की वजह से वे सायरा से दूर रहते थे, लेकिन सायरा ने उन्हें प्यार पर यकीन दिलवा ही दिया। इस तरह 11 अक्टूबर 1966 में 22 साल की सायरा ने 44 साल के दिलीप कुमार से शादी कर ली थी। सायरा की पहली बार साल 1961 में आई फिल्म 'जंगली' में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ शम्मी कपूर अहम भूमिका में थे।
इस फिल्म के लिए सायरा को बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्म फेयर अवार्ड के लिए भी नामांकित किया गया था। इस फिल्म के हिट होने के बाद सायरा की छवि एक रोमांटिक एक्ट्रेस की बन गई थी। सायरा बानो ने बताया था कि दिलीप कुमार अक्सर उनके साथ फिल्मों में काम करना नजरअंदाज करते थे क्योंकि उन्हें लगता था कि वह सायरा के सामने बहुत बड़े लगेंगे और फिर यह भी था कि जिस लड़की को बचपन से बड़ा होते हुए देखा है उसके हीरो वह कैसे हो सकते हैं, और इस बात से जाहिर है कि तब तक दिलीप कुमार सायरा से शादी की बात तो सोच भी नहीं सकते थे। हालांकि सायरा एक पार्टी में अभिनेता इसी सोच को बदलने और उन्हें अपने करीब लाने में सफल रहीं।
सायरा ने अपने फिल्मी करियर में कई अच्छी फिल्में दी। इनमें जंगली , शादी, ब्लफ मास्टर, दूर की आवाज, आई मिलन की बेला, अप्रैल फूल, ये जिंदगी कितनी हसीन है, प्यार मोहब्बत, शागिर्द, दीवाना, अमन, पड़ोसन, झुक गया आसमान, आदमी और इंसान, पूरब और पश्चिम, गोपी, बलिदान, विक्टोरिया नं. 203, दामन और आग, आरोप, ज्वार भाटा, पैसे की गुड़िया, दुनिया, फैसला, जैसी फिल्में शामिल है।