27 मई को अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। जिसके चलते कई बड़े सेलेब्रिटीज अजय के पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंचे थे। इसमें करण जौहर, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन जैसे कई सितारों का नाम शामिल है। चूंकि उस दिन सैफ अली खान अजय के घर नहीं पहुंच पाए थे तो सैफ बुधवार को अजय के घर पहुंचे।
2 of 6
saif ali khan
- फोटो : social media
सैफ और अजय ने फिल्म 'कच्चे धागे' में साथ काम किया था । उन्होंने अजय से मिलकर कुछ देर बातें की, उन्हें सांतवना दी और फिर वहां से चले गए । सैफ ने एक दोस्त की जिम्मेदारी पूरी कर दी थी । अब वो पिता की जिम्मेदारी निभाने के लिए अपने बेटे इब्राहिम अली खान का क्रिकेट मैच देखने पहुंचे ।
3 of 6
saif ali khan
- फोटो : social media
4 of 6
saif ali khan
- फोटो : social media
इब्राहिम क्रिकेट के मैदान में शॉट लगाते दिखे। अपने बेटे को पिता मंसूर अली खान की तरह खेलता देख सैफ काफी खुश थे। इब्राहिम लंबे समय से क्रिकेट के गुर सीख रहे हैं। इसे देखकर तो यही लगता है कि इब्राहिम अपने पिता की तरह एक्टर नहीं बल्कि दादा की तरह क्रिकेटर बनेंगे ।
5 of 6
saif ali khan
- फोटो : social media
इब्राहिम अभी महज 18 साल के हैं और अपनी मां अमृता सिंह के साथ रहते हैं । करीना कपूर के साथ भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग है । अपने पिता के हर फैसले में दोनों बच्चे सारा और इब्राहिम उनका साथ देते हैं । अक्सर सारा और इब्राहिम को करीना और सैफ के साथ पार्टी करते भी देखा जाता है ।