फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सबा अली खान ने शेयर की सारा के बचपन की तस्वीर, सलवार कमीज में इतनी प्यारी दिखती थीं सैफ की नवाबजादी

Sat, 24 Apr 2021 12:49 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sat, 24 Apr 2021 12:49 PM IST
विज्ञापन
saba ali khan shared sara ali khan throwback childhood photo on instagram
सारा अली खान - फोटो : Insatagram- @sabapataudi

पटौदी परिवार में क्या बड़े और क्या बच्चे, सभी लाइमलाइट में छाए रहते हैं। वहीं, ये सभी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए तरह-तरह के अपडेट सोशल मीडिया के जरिए ही लोगों के बीच साझा करते रहते हैं। लाइमलाइट से दूर रहने वालीं सैफ की बहन सबा की बात करें तो पिछले कुछ समय से वे इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। और परिवार की पुरानी व अनदेखी तस्वीरें शेयर कर फैंस को भी रुबरू करवाती रहती हैं।

saba ali khan shared sara ali khan throwback childhood photo on instagram
सारा अली खान - फोटो : Insatagram- @saraalikhan95

अब सबा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक पिक्चर शेयर की है। इसमें बड़ी प्यारी सी एक नन्ही बच्ची नजर आ रही है। इस वीकेंड सबा ने ये तस्वीर अपलोड कर यूजर्स से उसे पहचानने को कहा है। उन्होंने लिखा 'मैं चकित... कौन है ये? (बहुत आसान)... मेरे द्वारा खींची गई। शनिवार मस्ती।' सबा का ये पोस्ट वायरल हो गया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saba (@sabapataudi)

saba ali khan shared sara ali khan throwback childhood photo on instagram
सारा अली खान - फोटो : Insatagram- @saraalikhan95

अब सबा के पोस्ट को लोग सुलझाने के लिए खूब दम लगा रहे हैं। पहचानने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और जैसा कि सबा ने खुद बताया है कि बहुत आसान है। कुछ लोगों ने बड़ी आसानी से पहचान भी लिया। उन्होंने एक स्वर में कहा सारा अली खान।

विज्ञापन
विज्ञापन
saba ali khan shared sara ali khan throwback childhood photo on instagram
परिवार के सदस्यों के साथ सबा - फोटो : social media

बता दें कि सबा लगातार अपने परिवार के सदस्यों की तस्वीर शेयर करती रहती हैं, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद करते हैं। हाल ही में सबा ने एक और फोटो अपलोड की थी, जिसपर यही कैप्शन लिखा था। सोशल मीडिया यूजर्स ने तनिक समय नहीं लगाया और जवाब दिया कि ये इब्राहिम अली खान के बचपन की तस्वीर है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saba (@sabapataudi)

विज्ञापन
saba ali khan shared sara ali khan throwback childhood photo on instagram
माता-पिता संग सैफ-सबा - फोटो : Insatagram- @sabapataudi

सबा ने कुछ दिन पहले सैफ अली खान और सोहा अली खान संग अपनी भी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। इसमें तीनों ही कैमरे की ओर पोज देते नजर आ रहे थे। ब्लैक एंड व्हाइट यह फोटो इनके बचपन की है। इस तस्वीर के साथ सबा ने कैप्शन लिखा था 'भाई-बहन… हम सभी एक दूसरे के पीछे खड़े रहे... क्या वे खुशनसीब नहीं हैं कि उन्हें सबा जैसी बहन मिली है?'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saba (@sabapataudi)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed