पटौदी परिवार में क्या बड़े और क्या बच्चे, सभी लाइमलाइट में छाए रहते हैं। वहीं, ये सभी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए तरह-तरह के अपडेट सोशल मीडिया के जरिए ही लोगों के बीच साझा करते रहते हैं। लाइमलाइट से दूर रहने वालीं सैफ की बहन सबा की बात करें तो पिछले कुछ समय से वे इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। और परिवार की पुरानी व अनदेखी तस्वीरें शेयर कर फैंस को भी रुबरू करवाती रहती हैं।
सबा अली खान ने शेयर की सारा के बचपन की तस्वीर, सलवार कमीज में इतनी प्यारी दिखती थीं सैफ की नवाबजादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सबा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक पिक्चर शेयर की है। इसमें बड़ी प्यारी सी एक नन्ही बच्ची नजर आ रही है। इस वीकेंड सबा ने ये तस्वीर अपलोड कर यूजर्स से उसे पहचानने को कहा है। उन्होंने लिखा 'मैं चकित... कौन है ये? (बहुत आसान)... मेरे द्वारा खींची गई। शनिवार मस्ती।' सबा का ये पोस्ट वायरल हो गया है।
अब सबा के पोस्ट को लोग सुलझाने के लिए खूब दम लगा रहे हैं। पहचानने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और जैसा कि सबा ने खुद बताया है कि बहुत आसान है। कुछ लोगों ने बड़ी आसानी से पहचान भी लिया। उन्होंने एक स्वर में कहा सारा अली खान।
बता दें कि सबा लगातार अपने परिवार के सदस्यों की तस्वीर शेयर करती रहती हैं, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद करते हैं। हाल ही में सबा ने एक और फोटो अपलोड की थी, जिसपर यही कैप्शन लिखा था। सोशल मीडिया यूजर्स ने तनिक समय नहीं लगाया और जवाब दिया कि ये इब्राहिम अली खान के बचपन की तस्वीर है।
सबा ने कुछ दिन पहले सैफ अली खान और सोहा अली खान संग अपनी भी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। इसमें तीनों ही कैमरे की ओर पोज देते नजर आ रहे थे। ब्लैक एंड व्हाइट यह फोटो इनके बचपन की है। इस तस्वीर के साथ सबा ने कैप्शन लिखा था 'भाई-बहन… हम सभी एक दूसरे के पीछे खड़े रहे... क्या वे खुशनसीब नहीं हैं कि उन्हें सबा जैसी बहन मिली है?'