फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत बोलीं- देश का मनोबल तोड़ने की कोशिश कर रहीं देशद्रोही शक्तियां, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

Sat, 24 Apr 2021 12:35 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 24 Apr 2021 12:35 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Tweeted On Oxygen Crisis Amid Covid 19 Got Trolled On Social Media
कंगना रणौत

देशभर में कोरोना महामारी के मामले आएदिन बढ़ते जा रहे हैं और ऐसे में लगातार ऑक्सीजन और आईसीयू बेड्स की कमी को लेकर लोग परेशान हैं। हर दिन कोरोना संक्रमण की वजह से मौतों का आंकड़ा बढ़ने लगा है। लेकिन इस मामले में भाजपा सरकार का दावा है कि हमारे पास पर्याप्त मेडिकल सुविधाएं मौजूद है। हाल ही में बीजेपी इंडिया की ओर से इसे लेकर ट्वीट किया गया, जिस पर एक्ट्रेस कंगना रणौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Kangana Ranaut Tweeted On Oxygen Crisis Amid Covid 19 Got Trolled On Social Media
बीजेपी इंडिया का पोस्ट - फोटो : Twitter

बीजेपी इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, जिसमें मेदांता अस्पताल के चेयरमैन डॉ. नरेश त्रेहन के हवाले से लिखा गया है कि, 'अफवाह- सभी संक्रमितों को ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत है। सच्चाई- हमारे पास पर्याप्त ऑक्सीजन है। अगर आपको ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है तो इसका इस्तेमाल न करें। ऑक्सीजन की बर्बादी मतलब किसी जरूरतमंद मरीज को इससे वंचित करना है।'
 

Kangana Ranaut Tweeted On Oxygen Crisis Amid Covid 19 Got Trolled On Social Media
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

इस ट्वीट पर कंगना रणौत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, 'देशद्रोही शक्तियां जो अपना वक्त, संसाधन देश को तोड़ने में लगाते हैं, आज आपका मनोबल तोड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, उनसे बचें।' कंगना अपने ट्वीट की वजह से अक्सर ही ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं और इस ट्वीट के बाद भी ऐसा ही हुआ। लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Tweeted On Oxygen Crisis Amid Covid 19 Got Trolled On Social Media
पीएम मोदी और कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना को ट्रोल करते हुए यूजर ने लिखा, 'बीजेपी कृपया इन्हे जल्दी से टिकट दीजिए, ये अब मौत का भी मजाक बना रही हैं। वैसे ये इनका पेशा है, जिसकी शुरुआत सुशांत की मौत से हुई थी।' एक ने लिखा कि, 'कुछ बेवकूफ, मुफ्तखोर अपने फायदे के लिए आपको भ्रमित और पॉजिटिव रहने का ज्ञान देंगे। ऐसे फर्जी राष्ट्रवादियों से बचे, इन्हें पहचाने, इन्होंने अपना खानदान बना लिया है। नेपोटिज्म का रोना रोके लेकिन आपके परिवार की मौतों पर ज्ञान दे रहे हैं।' अन्य एक यूजर ने लिखा कि, 'यहां लिखने से कुछ नहीं बदलेगा, कुछ असहाय की मदद करिए मैडम।' 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Tweeted On Oxygen Crisis Amid Covid 19 Got Trolled On Social Media
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

कंगना रणौत लगभग हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देती रहती हैं। इस वक्त कंगना ट्विटर पर हैशटैग- #भारत_का_वीर_पुत्र_मोदी के साथ लगातार ट्वीट कर रही हैं। इसके साथ ही वो लगातार लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने और अफवाहों से बचने की सलाह दे रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed