बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' आज यानी 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज से एक दिन पहले अजय देवगन ने अपने करीबीयों के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया था। अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म देखने के बाद खिलाड़ी कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए अजय की फिल्म का रिव्यू किया है।
2 of 4
अक्षय कुमार, अजय देवगन
- फोटो : Instagram
'रनवे 34' के लिए अक्षय कुमार ने कह दी ये बड़ी बात
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "अभी-अभी 'रनवे 34' देखी। भाई अजय देवगन, मजा आ गया। क्या थ्रिलर है, क्या शानदार ग्राफिक्स, दमदार अभिनय और निर्देशन। अमिताभ बच्चन सर हमेशा की तरह सहज दिख रहे थे और रकुल प्रीत सिंह (अक्षय ने हाथ जोड़े ने वाला इमोजी बनाकर अभिनेत्री की प्रशंसा की)। मैं रनवे 34 की पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूं। मुझे उम्मीद है कि फिल्म को उसका हक मिलेगा।"
3 of 4
अक्षय कुमार और अजय देवगन
- फोटो : Social Media
यूजर्स ने बुलाया गुटखा गैंग
अक्षय और अजय की सोशल मीडिया पोस्ट्स को देख यूजर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। यूजर्स ने उनका नाम पान मसाला से जोड़ते हुए 'गुटका गैंग' तक कह डाला। एक यूजर ने लिखा, "एक पैकेट पान मसाला भिजवा दें, अपने जुवान केसरी भाई अजय देवगन को।" वहीं दूसरे ने लिखा, "ये पान-गुटखा वाला प्यार है..बोलो जुबान केसरी।"
4 of 4
अक्षय कुमार, अजय देवगन
- फोटो : Instagram
'रनवे 34' 2015 की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। यह दक्षिण भारत के एक हवाई अड्डे पर खराब मौसम के बीच एक हवाई जहाज को उतारने की जद्दोजहद की कहानी। जिसमें अजय देवगन एक पायलट, कैप्टन विक्रांत खन्ना की भूमिका निभा रहे हैं। Runway 34 Review: एनवाई ग्राफिक्सवाला की दक्षता की दमदार शोरील, बतौर निर्देशक अजय देवगन का लिटमस टेस्ट