रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' ने 5 दिन में बड़ा कमाल कर दिया है। गौरतलब है कि रोहित शेट्टी निर्देशित इस फिल्म ने 5 दिन में 100 करोड़ की कमाई कर ली है। ऐसे में फिल्म की स्टारकास्ट और टीम बेहद खुश हैं। सिम्बा के बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने के चलते ये सवाल उठना लाजमी है कि क्या अब रोहित इस फिल्म के सीक्वल को लेकर सोच विचार करेंगे या नहीं....आइए जानते हैं..
अब बनेगा 'सिम्बा' का सीक्वल, फिल्म की कामयाबी के बाद ये हो रही बड़ी प्लानिंग
रणवीर और रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्मों के फैन्स अब इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि रोहित इस फिल्म का सीक्वल बनाएंगे या नहीं। आपको बता दें कि रोहित इस पर तैयारी कर रहे हैं। रोहित से जुड़े सूत्रों ने एक एंटरटेनमेंट साइट को इस बात का खुलासा करते हुए बताया है कि फिल्म का सीक्वल पर फोकस किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सीक्वल में अजय और रणवीर की जोड़ी एक बार फिर दिखेगी।
आगे मिली जानकारी से पता चला है कि रोहित ने सिम्बा के सीक्वल की तैयारी पहले ही की हुई थी और इस हिसाब से ही उन्होंने सिम्बा की प्लानिंग की थी। बताया जा रहा है कि इस बार फिल्म मेे अजय का बड़ा रोल होगा। यानी कि वह फिल्म के सीक्वल में लीड रोल में नजर आ सकते हैं।
बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में ये पहली बार है जब किसी डायरेक्टर की 8 फिल्में लगातार 100 करोड़ के कल्ब में शामिल हुई हो। दरअसल, सिम्बा को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं और हफ्ता खत्म होने से पहले फिल्म ने 124 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। रोहित ने ज्यादातर फिल्में एक्टर अजय देवगन के साथ की है और सिम्बा फिल्म सिंघम के आगे की कहानी को पेश करती हैं। सिम्बा में अजय देवगन का कैमियो रोल है जिसकी खूब तारीफ हो रही है।
वहीं, ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, रोहित शेट्टी 100 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्में देने वाले निर्देशक बन गए हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान लीड रोल में नजर आई हैं। यह सारा की दूसरी बॉलीवुड फिल्म है। उन्होंने केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
ALL HAIL THE BLOCKBUSTER KING! 👑 RO-BRO BE SLAMMIN’ CENTURY AFTER CENTURY 💯 #RohitShetty 👊🏽 Ek hi toh hai 🌟 pic.twitter.com/lMx1E8SG3P
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) January 2, 2019