रोहित शेट्टी और अजय देवगन इंडस्ट्री की बेस्ट एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी में शुमार हैं। जल्द ही दोनों की साथ में 11वीं फिल्म 'सिंघम अगेन' आने वाली है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'सिंघम' की दो सफल किश्तों के बाद अब रोहित शेट्टी और अजय देवगन 'सिंघम अगेन' की तैयारियों में जुट गए हैं। निर्देशक इस फिल्म को दर्शकों के लिए खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
Singham Again: 'सिंघम अगेन' को लेकर रोहित शेट्टी ने जारी किया बयान, जल्द करेंगे आधिकारिक स्टारकास्ट की घोषणा
बता दें कि अजय देवगन इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं, कुछ वक्त पहले अजय देवगन ने यह एलान भी किया था कि दीपिका पादुकोण इस यूनिवर्स की पहली पुलिस अधिकारी होंगी। वह लेडी सिंघम बनी नजर आएंगी। वहीं फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर यह आ रही है कि विक्की कौशल ने इस फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।
Freddy Daruwala: फ्रेडी दारूवाला ने लगाई लंबी छलांग, इस फिल्म से इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रहे अभिनेता
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की कौशल को कुछ समय पहले ‘सिंघम अगेन’ के लिए साइन किया गया था, लेकिन अब अभिनेता ने रोहित शेट्टी निर्देशित यह फिल्म छोड़ दी है । इस बीच फिल्म निर्माता ने फिल्म की स्टारकास्ट पर एक बड़ा अपडेट साझा किया है। रोहित शेट्टी की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है और फिल्म को लेकर चल रही खबरों पर स्पष्टीकरण दिया है। साथ ही आगामी फिल्म के बारे में कुछ जानकारी भी साझा किए हैं।
Avika Gor: 'टैलेंट की वजह से काम मिला, सोशल मीडिया से नहीं', अभिनय करियर के संघर्ष पर खुलकर बोलीं अविका गौर
रोहित शेट्टी की टीम के आधिकारिक बयान में लिखा था, 'रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म 'सिंघम अगेन' में स्टारकास्ट को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन में है। हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि इस स्तर पर किसी भी प्रकार की व्यर्थ घोषणा करने से बचें। हम जल्द ही आधिकारिक स्टार कास्ट की घोषणा करेंगे।’
Humayun Saeed: 'यहां तारीफ पर ही कंट्रोवर्सी हो जाती है', इंडिया में बैन पर बोले पाक अभिनेता हुमायूं सईद
आपको बता दें कि विक्की को फिल्म में अजय देवगन के किरदार बाजीराव सिंघम के भाई की भूमिका निभानी थी, जो एक पुलिसकर्मी भी है। हालांकि, अभिनेता ने कथित तौर पर फिल्म से किनारा कर लिया क्योंकि इस फिल्म की तारीखें उनके चल रहे प्रोजेक्ट 'छावा' से टकरा रही थीं। खबरों की मानें तो रोहित चाहते थे कि रणवीर सिंह और विक्की कौशल फिल्म के लिए एक खास सीक्वेंस शूट करें।