{"_id":"5b83ccc842c792463724f25f","slug":"rk-studio-may-have-its-last-ganapati-puja-this-year-kapoor-family-get-emotional","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिकने की कगार पर पहुंचे RK Studio को लेकर कपूर परिवार का एक और बड़ा फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिकने की कगार पर पहुंचे RK Studio को लेकर कपूर परिवार का एक और बड़ा फैसला
Mon, 27 Aug 2018 04:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Aug 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अब तक बॉलीवुड की पहचान बना रहा राज कपूर का RK Studio अब बिकने को तैयार है। लेजेंड्री एक्टर रहे राज कपूर ने 70 साल पहले मुंबई के चेंबूर में इस स्टूडियो को बनवाया था। राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर समेत पूरे परिवार ने मिलकर स्टूडियो के लिए ये बड़ा फैसला लिया है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, कपूर परिवार स्टूडियो बेचने के लिए बिल्डर्स, डेवलपर्स और कॉर्पोरेट्स से बातचीत कर रहा है। परिवार की तरफ से ऋषि कपूर ने कहा है- हमने स्टूडियो को रेनोवेट कराया था लेकिन हर बार ऐसा करना मुमकिन नहीं है। कई बार ये जरूरी नहीं कि सारी चीजें आपके हिसाब से चलें। हम सभी इस बात से बेहद दुखी हैं।
2 of 5
कपूर परिवार के अनुसार ये फैसला लेना आसान नहीं था। फैमिली के सभी लोगों की इस स्टूडियो के साथ खास यादें जुड़ी हुई हैं। आपको बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी आरके स्टूडियो में गणेश उत्सव मनाया जाएगा। आरके स्टूडियो की गणपति पूजा काफी मशहूर है। इस त्योहार को हर साल पूरा परिवार मिल जुलकर बड़े धूमधाम से मनाता है। स्टूडियो बेचना कपूर परिवार के लिए भी काफी इमोशनल है लेकिन इसके वाबजूद वह लोग इस साल भी गणपति बप्पा को स्टूडियो में लेकर आएंगे और उनकी पूजा करेंगे।
3 of 5
स्टूडियो के गणपति बप्पा का विसर्जन भी बहुत खास तरीके से होता है। इस विसर्जन समारोह में पूरा कपूर खानदान शामिल होता है। सारे लोग कितने भी बिजी हों पर इस समय सब काम छोड़कर पूजा में सम्मिलित होते हैं। आरके स्टूडियो से कुछ किलोमीटर की दूरी पर गणपति बप्पा का विसर्जन किया जाता है। 70 साल पुराने 2 एकड़ में फैले आरके स्टूडियो का निर्माण साल 1948 में किया गया था। इसका नाम महान शोमैन राज कपूर के नाम पर रखा गया है। पिछले काफी समय से स्टूडियो में ज्यादा काम नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राज कपूर ने अपनी 90 फीसदी फिल्में इसी स्टूडियो में बनाई थीं। पिछले साल 16 सितंबर को स्टूडियो में भयंकर आग लग गई थी। इस दौरान इसके कुछ हिस्से बुरी तरह से जल गए थे। कपूर खानदान की मानें तो स्टूडियो बेचने की एक वजह ये भी है कि आजकल कोई भी इतनी दूर शूटिंग के लिए आना नहीं चाहता क्योंकि उन्हें या तो अंधेरी या फिर गोरेगांव में लोकेशन आसानी से मिल जाते हैं। राज कपूर के बनाए गए आरके स्टूडियो में जब आग लगी थी तो उसे लेकर ऋषि कपूर ने मीडिया से बात की थी। इस दौरान ऋषि कपूर बेहद भावुक हो गए थे। इस दुर्घटना के बारे में बात करते हुए ऋषि कपूर ने बताया था कि उन्हें इस घटना पर भरोसा नहीं हो रहा है। वो इस पर विश्वास नहीं कर सकते।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म आवरा से लेकर सभी आरके फिल्मों की वेशभूषा इस स्टूडियो में रखी थी। नर्गिस से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन तक सभी हीरोइनों द्वारा पहने गए कपड़े इस स्टूडियो में रखे गए थे। ऋषि कपूर ने बताया था कि फिल्म 'जिस देश में गंगा बहती है' में पद्मिनी द्वारा पहने गए गहने और कपड़ो को भी इसी स्टूडियो में बेहद प्यार से सहेज कर रखा गया था। यह उनके पिता की विरासत थी और यह एक खजाना था। ऋषि कपूर ने बताया था कि उनके पिता राज कपूर ने 'बॉबी' की सफलता से अपने परिवार के लिए एक घर खरीदा था। उन्होंने अपनी सभी कमाई स्टूडियो में डाल दी थी क्योंकि सिनेमा उनका धर्म था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।