{"_id":"5eab8cd38ebc3e90233f040d","slug":"rishi-kapoor-remembers-kareena-kapoor-share-video-with-saif-ali-khan-and-chintuji","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब पर्दे पर ऋषि कपूर और सैफ अली खान दिखे थे साथ, करीना ने शेयर की यादें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब पर्दे पर ऋषि कपूर और सैफ अली खान दिखे थे साथ, करीना ने शेयर की यादें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 01 May 2020 08:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋषि कपूर, सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। पूरा कपूर खानदान उनकी मौत से बेहद दुखी है। लॉकडाउन की वजह से ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में चंद लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई। अभिनेत्री करीना कपूर पिता रणधीर कपूर और सैफ अली खान के साथ पहुंची थीं। करीना ने अपने चाचा ऋषि कपूर को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।
2 of 5
ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना ने फिल्म 'हम तुम' का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सैफ अली खान और ऋषि कपूर साथ में हैं। ऋषि कपूर अपना मशहूर गाना 'मैं शायर तो नहीं' गाते हुए नजर आ रहे हैं जिसके बाद सैफ अली खान भी उनके साथ गाने लगते हैं। फिल्म में सैफ और ऋषि के अलावा रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थीं। वीडियो के साथ करीना ने हार्ट का इमोजी भी पोस्ट किया।
randhir kapoor, rishi kapoor
- फोटो : social media
करीना ने इसके अलावा ऋषि कपूर को याद करते हुए एक तस्वीर भी शेयर की है। तस्वीर में ऋषि कपूर और रणधीर कपूर साथ में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मैं जानती हूं ये सबसे अच्छे लड़के हैं... पापा और चिंटू अंकल।'
ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के दौरान कपूर खानदान के 20 सदस्यों के अलावा पांच अन्य रिश्तेदारों को मंजूरी दी गई थी। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा लॉकडाउन की वजह से नहीं पहुंच पाईं। करीना-सैफ के अलावा रणबीर कपूर, नीतू कपूर, अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट, रीमा जैन सहित दूसरे सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋषि कपूर बीते दो साल से ल्यूकेमिया (रक्त का कैंसर) से जंग लड़ रहे थे। बुधवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार की सुबह उनका निधन हो गया। अभिनेता का पार्थिव शरीर कड़ी सुरक्षा के साथ करीब पौने चार बजे अस्पताल से सीधे शवदाह गृह ले जाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।