गुरुवार की सुबह पौने नौ बजे हमेशा के लिए आंखे मूंद लेने वाले मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर आखिरी सांस तक जिंदगी से मोहब्बत करते रहे। अस्पताल के बिस्तर पर पड़े पड़े जब उनकी सांसें उखड़ रही थीं तो भी वह उनका किसी न किसी तरह मनोरंजन ही करने की कोशिश करते दिखे। इस तरह ऋषि कपूर अपनी जिंदादिली दिखा गए। अब उनके परिवार ने उनके चाहने वालों से खास अपील की है।
2 of 5
Rishi Kapoor, Amitabh Bachchan
- फोटो : amar ujala
ऋषि कपूर के निधन की सूचना उनके करीबी दोस्त और तमाम फिल्मों में साथ काम कर चुके अमिताभ बच्चन ने सावर्जनिक की। उनके परिवार ने ऋषि कपूर के चाहने वालों से उनके अंतिम संस्कार में मजमा न लगाने की अपील की है।
3 of 5
ऋषि कपूर, नीतू सिंह
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
परिवार की तरफ से जारी एक शोक संदेश में कहा गया है कि ऋषि कपूर दो साल तक दो अलग अलग महाद्वीपों में चले इलाज के दौरान हमेशा खुश रहे और जिंदगी जीने की इच्छा हमेशा उनमें कायम रही। दोस्त यार, परिवार, खाना खिलाना और फिल्में, बस इन्हीं में उनका दिल बसता था और इस दौरान जो भी उनसे मिला, ये देखकर हैरान रहा कि कैसे उन्होंने कैंसर जैसी बीमारी को कभी खुद पर हावी नहीं होने दिया।
4 of 5
rishi kapoor
- फोटो : अमर उजाला
ऋषि कपूर हमेशा अपने मित्रों और चाहने वालों के निरंतर संपर्क में रहे। लैंडलाइन के जमाने में वह घर पर होते थे तो खुद फोन उठाते थे और मोबाइल आया तो भी लोग बिना हिचके उन्हें फोन कर लिया करते थे। हमेशा खुशमिजाज रहने वाले ऋषि कपूर के घरवालों ने भी यही इच्छा जताई है कि लोग उन्हें मुस्कुराहट के साथ याद करें न कि आंसुओं के साथ।
5 of 5
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor
- फोटो : file photo
गुरुवार की सुबह हुए निधन के बाद जारी इस संदेश में ये भी कहा गया है कि दुनिया इस समय बहुत ही मुश्किल और मुसीबत भरे समय से गुजर रही है। लोगों के आने जाने और इकट्ठा होने पर तमाम तरह की बंदिशे हैं। ऋषि कपूर के घर वाले चाहते हैं कि लोग इस समय लागू कानून का सम्मान करें और उनकी अंतिम यात्रा में भीड़ न लगाएं।