ऋचा चड्ढा अपने दमदार अंदाज के लिए जानी जाती है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इस महीने की शुरुआत में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सबको चौंका दिया था। वह अपनी तस्वीरों में काफी ग्लैमरस लग रही थीं। अभिनेत्री ने तीन महीनों में 15 किलो वजन कम किया है और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। हाल ही उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर बात की।
2 of 4
ऋचा चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि मैं अपने साइज से काफी खुश थी। मैं कुल मिलाकर स्वस्थ बनना चाहती थी। मैं चाहती थी कि मेरी नींद बढ़िया हो, मेरी गति और एक्सरसाइज में भी सुधार हो जाए। खुद को ज्यादा एक्सरसाइज करने की कोशिश करने का शिकार बताते हुए ऋचा ने कहा कि मैंने ये महसूस किया है कि ऐसा करने से शरीर पर गलत प्रभाव पड़ता है। बहुत अधिक एक्सरसाइज आपके अंदरूनी हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकती है। आराम बहुत ही जरूरी है, जिस पर ध्यान नहीं दिया जाता।
3 of 4
ऋचा चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे उन्होंने कहा कि उन चीजों से निपटने के लिए जो हमारे नियंत्रण में नहीं हैं, हमें अपने स्वास्थ्य के लिए कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। ऋचा ने कहा कि मेरा इस समय वजन कम करने का मतलब ये नहीं है कि मैं अपने पिछले बयानों के विपरीत जा रही हूं। लेकिन ये गलत होगा अगर एक बार कही गई बात को सही ठहराने के लिए मैं 15 से 20 किलो तक अपना वजन बढ़ाए रखूं।
4 of 4
ऋचा चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसी से साथ उन्होंने कहा कि मुझे अच्छा लगता है कि अब लोग बॉडी पॉजिटिविटी के बारे में बात करते हैं। उन इनफ्लुएंसर को सलाम जो आज बॉडी इमेज को लेकर खुलकर अपने विचार रखते हैं। मुझे ऐसा लगता है कि आज के युवाओं के पास इन मुद्दों पर बात करने के लिए बहुत से प्रभावशाली लोग हैं। लोगों को अब खुद अपनी यात्रा तय करनी पड़ती है, जब तक वह संतुलन वाली जगह पर नहीं पहुंच जाते। आपको बता दें कि ऋचा चड्ढा अली फजल को डेट कर रही हैं और जल्द ही दोनों शादी कर सकते हैं।