दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती के ऊपर कई संगीन आरोप लगाए हैं। रिया पर आरोप लगने के बाद शक की सुई फिल्म निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट के ऊपर भी आ टिकी है। हाल ही में रिया और महेश भट्ट के कई चैट्स भी वायरल हुए हैं। इसी बीच रिया और महेश भट्ट के कई पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
जब महेश भट्ट ने बताया था सच्चे प्यार का मतलब, बात सुनकर रिया चक्रवर्ती ने तुरंत लगा लिया था गले
रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की दोस्ती के चर्चे तो हमेशा से ही रहे हैं। दोनों काफी करीबी दोस्त रहे हैं। दोनों की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। वहीं सुशांत की मौत का एंगल भी रिया और महेश भट्ट से जोड़कर देखा जाने लगा है। इसी बीच फिल्म 'जलेबी' के प्रमोशन के दौरान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महेश भट्ट प्यार का मतलब बता रहे हैं। जिसे सुन रिया उन्हें गले लगा लेती हैं।
इस वीडियो में महेश भट्ट, रिया चक्रवर्ती और वरुण मित्रा तीनों नजर आ रहे हैं। इस दौरान तीनों एक मीडिया हाउस से बात कर रहे होते हैं। महेश भट्ट वीडियो में कह रहे हैं, 'सच्चे प्यार पर आप कभी फुल स्टॉप नहीं लगा सकते।' महेश भट्ट की ये बात सुनकर रिया चक्रवर्ती उन्हें तुरंत गले लगा लेती हैं।
What are you're views on this?
A post shared by Bollywood 1M💙 (@lnbollywood) on
महेश और रिया का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि इससे पहले भी एक वीडियो दोनों का वायरल हुआ था, जिसमें रिया चक्रवर्ती महेश भट्ट की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रही थीं। रिया महेश भट्ट के लिए कह रही थी कि 'ये (महेश भट्ट) सबसे ज्यादा जवान व्यक्ति हैं जिन्हें मैं जानती हूं। ये सबसे ज्यादा जवां, पागलपन से भरे हुए और ऊर्जावान व्यक्ति हैं।'
गौरतलब है कि हाल ही में रिया और महेश भट्ट की कुछ व्हॉट्एप चैट्स भी सामने आई हैं। ये चैट्स रिया की सुशांत का घर छोड़कर आने वाले दिन की ही हैं। इन चैट्स को पढ़कर लगता है कि महेश भट्ट ने ही रिया को सुशांत का घर छोड़ने के लिए प्रेरित किया था। साथ ही रिया भी इस कदम से काफी खुश नजर आ रही थीं।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद थीं रिया चक्रवर्ती, अब अस्पताल और मुंबई पुलिस की ऐसे बढ़ीं मुश्किलें