फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Revathy Sampath Reveals Names of People Who Harassed Her Accuses Actor Siddique Too

शर्मनाक: 14 लोगों पर रेवती संपत ने लगाया यौन शोषण का आरोप, एक्टर सिद्दीकी भी इनमें शामिल

Fri, 18 Jun 2021 12:56 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 18 Jun 2021 12:56 PM IST
सार

  • मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रेवती संपत (Revathy Sampath) ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है।
  • रेवती ने 14 लोगों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
  • इस खुलासे के बाद पूरी मलयालम इंडस्ट्री संदेह के घेरे में आ गई है।

विज्ञापन
Revathy Sampath Reveals Names of People Who Harassed Her Accuses Actor Siddique Too
रेवती संपत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री रेवती संपत ने कई बड़े खुलासे किए हैं जिन्हें सुनकर सब दंग रह गए। वहीं पूरी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री इन खुलासों के बाद से संदेह के घेरे में आ गई है। दरअसल, रेवती संपत (Revathy Sampath) ने इंडस्ट्री के 14 लोगों पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बात की जानकारी रेवती ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिये दी है। पोस्ट के माध्यम से रेवती ने उन 14 लोगों के नाम का खुलासा किया है जिन्होंने उनका शोषण किया। इनमें से एक नाम मशहूर अभिनेता सिद्दीकी का भी है। अपने आरोपियों के नाम का खुलासा करते हुए रेवती ने फेसबुक पोस्ट में यह भी संकेत दिए कि उन्हें इसका कोई डर नहीं है कि वह अपने गुनहगारों का चेहरा मीडिया के सामने रख रही हैं।

विज्ञापन

रेवती के इस खुलासे ने फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। हालांकि उन 14 लोगों में से किसी की भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है लेकिन अभिनेत्री द्वारा किए गए इतने हैरान कर देने वाला खुलासे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है और इस मामले पर जल्द से जल्द सख्त कार्यवाई करने की मांग भी उठाई है।

विज्ञापन

Revathy Sampath Reveals Names of People Who Harassed Her Accuses Actor Siddique Too
रेवती संपत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि इन 14 लोगों ने ना केवल उनका शारीरिक रूप से बल्कि भावनात्मक और मानसिक रूप से भी उत्पीड़न किया हौ। रेवती ने सिद्दीकी के अलावा इस लिस्ट में मशहूर निर्देशक राजेश का नाम भी लिखा है, जो कई नेशनल और स्टेट लेवल पर अपनी फिल्मों के लिए अवॉर्ड्स जीत चुके हैं। रेवती ने इस लिस्ट में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेता नंदु अशोकण समेत पुलिस विभाग से लेकर कई प्रोफेशन से जुड़े लोगों का नाम दिया है, जिनमें एक डॉक्टर भी है। अभिनेत्री के खुलासे के बाद कुछ लोगों ने उनके इस कदम को पब्लिसिटी स्टंट बताया तो वहीं कुछ ने उनका खुलकर समर्थन किया।

Revathy Sampath Reveals Names of People Who Harassed Her Accuses Actor Siddique Too
रेवती संपत - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि रेवती संपत मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। रेवती ने फिल्म पटनागढ़ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्हें साल 2018 में विष्णु उद्यन द्वारा निर्देशित फिल्म वक्त से इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान हासिल हुई थी। उनकी फिल्म पटनागढ़ इस फिल्म के एक साल बाद रिलीज हुई थी। एक्टिंग के अलावा रेवती सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर भी काम करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed