फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हादसे में बेटे को खोते ही टूट गए थे जगजीत सिंह, सदा के लिए छोड़ना चाहते थे संगीत

Thu, 10 Oct 2019 11:43 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 10 Oct 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
remembering jagjit singh untold story on his death anniversary
jagjeet singh

भारत में जब भी गजल गायिकी का जिक्र होगा जगजीत सिंह का नाम बड़ी अदब से लिया जाएगा। 'गजल किंग' कहे जाने वाले बेहतरीन गायक जगजीत सिंह को संगीत से बेहद प्यार था। उन्होंने संगीत में ही अपनी एक अलग दुनिया ढूंढकर निकाली थी। हालांकि उनकी निजी जिंदगी काफी उतार चढ़ाव से भरी हुई थी। लेकिन जगजीत सिंह ने 10 अक्तूबर 2011 को दुनिया से विदा ले ली थी ,इस अवसर पर जानते हैं उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ अहम बातें।

remembering jagjit singh untold story on his death anniversary
JAGJEET SINGH

जगजीत सिंह का जन्म बीकानेर (राजस्थान) में हुआ था। पहले उनका नाम जगजीवन सिंह था बाद में उन्होंने इसे जगजीत सिंह कर लिया। उनके पिता चाहते थे कि जगजीत इंजीनियर बने पर उन्हें हमेशा से संगीत में रूचि रही। पढ़ाई के बाद ही जगजीत सिंह ने ऑल इंडिया रेडियो जालंधर में एक सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में काम शुरू कर दिया था।
साल 1965 में जगजीत सिंह अपने परिवार को बिना बताए मुंबई चले गए और संगीत की दुनिया में अपना संघर्ष शुरू कर दिया। मुंबई में जगजीत सिंह की मुलाकात एक बंगाली  महिला चित्रा दत्ता से हुई। दोनों में प्यार हो गया और फिर साल 1969 में दोनों ने शादी कर ली। उन्हें एक बेटा विवेक भी हुआ

remembering jagjit singh untold story on his death anniversary
एलबम - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1976 में जगजीत सिंह और चित्रा की एल्बम 'द अनफॉरगेटेबल' रिलीज हुई जिसकी काफी प्रशंसा हुई। इस एल्बम की वजह से दोनों कपल स्टार बन गए। एल्बम के एक गीत 'बात निकलेगी' को लोगों ने काफी पसंद किया था।जगजीत सिंह और चित्रा सिंह एक साथ कई कॉन्सर्ट करते थे। साल 1980 तक जगजीत सिंह गजल किंग बन चुके थे। प्राइवेट एल्बम के साथ-साथ जगजीत ने फिल्मों में भी कई गजलें गाईं जिनमें 'प्रेम गीत', 'अर्थ', 'जिस्म', 'तुम बिन', 'जॉगर्स पार्क' जैसी फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
remembering jagjit singh untold story on his death anniversary
jagjeet singh

जगजीत सिंह के बेटे विवेक की मात्र 18 साल की उम्र में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसकी वजह से जगजीत और उनकी पत्नी काफी दुखी रहने लगे थे। जगजीत संगीत की दुनिया से दूर हो जाना चाहते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। जबकि उनकी पत्नी ने बेटे की मौत से दुखी होकर गाना तक छोड़ दिया था। भारत सरकार की तरफ से जगजीत सिंह को साल 2003 में 'पद्म भूषण' सम्मान से नवाजा गया था।

विज्ञापन
remembering jagjit singh untold story on his death anniversary
jagjeet singh

साल 2011 में जगजीत सिंह को यूके में गुलाम अली के साथ परफॉर्म करना था लेकिन सेरिब्रल हैमरेज की वजह से उन्हें 23 सितंबर 2011 को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत बिगड़ती चली गई और वो कोमा में चले गए। 10 अक्टूबर 2011 को जगजीत सिंह की मौत हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed