बॉलीवुड डीवा कही जाने वालीं रेखा हमेशा फैशन गोल सेट करती नजर आती हैं। उम्र को मात देती रेखा का हर अंदाज उनके फैंस को भाता है। अक्सर कांजीवरम साड़ी में नजर आने वालीं रेखा इस बार अलग लुक में दिखीं।
स्टोर के बाद अब मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर दिखीं रेखा, कैमरा सामने देखते ही उठाया ये कदम
रेखा को मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग का चिकनकारी कुर्ता और चूड़ीदार पैंट पहना हुआ था। साथ ही उन्होंने गले में मैचिंग सिल्क का दुपट्टा कैरी किया। जब फोटोग्राफर्स ने उनकी तस्वीर लेनी चाही तो रेखा ने हाथों से सिर को ढक लिया, बाद में उन्होंने पोज देते वक्त सिर पर दुपट्टा ले लिया।
64 वर्षीय अभिनेत्री ने व्हाइट कलर का बैग कैरी किया जिसमें उन्होंने फंकी की-रिंग लगा रखा था। रेखा के स्टाइल स्टेटमेंट को देखकर यही कहा जा सकता है कि खूबसूरती ही नहीं फैशन के मामले में भी वो आज की अभिनेत्रियों को मात देती हैं।सोशल मीडिया पर रेखा की इन तस्वीरों को देख यूजर्स उन्हें एवरग्रीन ब्यूटी बता रहे हैं तो कुछ उन्हें डीवा कह रहे हैं।
#rekhaji snapped at #manishmalhotra house today #viralbayani @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
कुछ दिनों पहले भी रेखा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के स्टोर पहुंची थीं। उस दौरान उन्होंने रेशम का काफ्तान पहना था। व्हाइट कलर के काफ्तान के साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया। उनके लुक को नॉट हेडबैंड्स पूरा कर रहे थे। उनका ये बदला लुक फैंस को खूब भाया और जमकर तारीफ की।
हाल ही में गणेश चतुर्थी के मौके पर अंबानी परिवार ने मुंबई स्थित घर एंटीलिया में कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस फंक्शन में रेखा भी पहुंची थीं। गोल्डन और पर्पल कलर की साड़ी के साथ रेखा ने हैवी ज्वैलरी कैरी की। उनकी खूबसूरती देख सभी कायल हो गए।
खूबसूरती के मामले में आज की अभिनेत्रियों को मात देती हैं रेखा, ताजा लुक पर फैंस ने किए ये कमेंट