रणवीर शौरी इन दिनों दिनों कोंकणा सेन से तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों का तलाक आपसी सहमति से पूरा किया गया है। रणवीर और कोंकणा ने अपने अलग होने की खबर वर्ष 2015 में दी थी। 18 अगस्त 1972 को जन्में रणवीर ने कई हिट फिल्मों में अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। रणवीर अपने अलग तरह के किरदारों के लिए जाने जाते हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
रणवीर शौरी का जन्म पंजाब के जालंधर में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी यही से की। फिल्मों की बात करें तो रणवीर जिस्म, लक्ष्य, प्यार के साइड इफेक्ट्स, खोसला का घोसला, सिंह इज किंग, चांदनी चौक टू चाइना और एक था टाइगर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। रणवीर अपने अलग तरह के अभिनेय के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों रणवीर नेपोटिज्म को लेकर खूब बयान दे रहे हैं।
3 of 5
कोंकणा सेन
- फोटो : social media
1997 में रणवीर ने वीजे का काम शुरू किया और साल 2002 तक ये काम किया। परिवार की आर्थिक हालत को देखते हुए उन्होंने एक्टिंग करने का फैसला लिया। इस प्रकार देखा जाए तो उन्हें कैमरे के पीछे से कैमरे के आगे आने के लिए पांच से छह साल का समय लगा। साल 2002 में रणवीर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला के साथ फिल्म 'एक छोटी सी लव स्टोरी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
रणवीर शौरी और पूजा भट्ट अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रहे। दोनों लंबे समय तक लिव इन रिलेशनशिप में थे लेकिन यह रिश्ता आगे नहीं चल पाया। पूजा भट्ट, रणवीर शौरी की नशे की लत से काफी परेशान थीं। यही नहीं कई बार तो रणवीर शौरी ने पूजा से मारपीट भी की। पूजा ने एक इंटरव्यू में अपनी आपबीती बताई थी। दूसरी ओर रणवीर शौरी ने कहा कि 'पूजा खूब शराब पीती थीं और काफी हिंसक हो जाती थीं।'
5 of 5
रणवीर शौरी, कोंकणा सेन
- फोटो : file photo
पूजा भट्ट से अलग होने के बाद रणवीर ने अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा को डेट करना शुरू किया। 3 सितंबर 2010 को रणवीर और कोंकणा शादी के बंधन में बंधे। कोंकणा और रणवीर का बेटा हुआ जिसका नाम हारून शौरी है। रणवीर और कोंकणा के बीच भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। हाल ही में दोनों का तलाक हुआ है।