एक तरफ जहां इटली में रणवीर और दीपिका अपनी प्राइवेट शादी में बिजी हैं तो वहीं दूसरी ओर सिंबा के नाम लीगल नोटिस आया है। गौरतलब है कि शादी से पहले ही रणवीर सिंह कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। बता दें कि रणवीर की अपकमिंग फिल्म सिंबा के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। फिल्म सिंबा पर एक कंपनी ने कॉपीराइट के तहत दिल्ली हाईकोर्ट में मामला दर्ज करवाया है...आइए जानते हैं क्या पूरा मामला...
फिल्म सिंबा पर एक पेय कंपनी ने लीगल नोटिस डाला है। यह पेय कंपनी बीयर के ब्रांड के लिए मशहूर है। फिल्म सिंबा के डायरेक्टर रोहित शेट्टी पर कंपनी ने ट्रेडमार्क के उल्लंघन का आरोप लगाया है। इसके लिए पेय कंपनी ने दिल्ली हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ऐसे में रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' रिलीज होने से पहले ही कानूनी पचड़े में फंस गई है।
दरअसल, यह ब्रेवरेज कंपनी छत्तीसगढ़ की है। कंपनी ने लीगल नोटिस में फिल्म के शीर्षक पर आपत्ति जताई है। कंपनी का कहना है कि यह सिंबा के नाम को लेकर कॉपीराइट का उल्लंघन किया गया है क्योंकि कंपनी इस नाम से बीयर और नॉन-अल्कोहलिक पेय पदार्थ बेचती है।
बता दें कि कपंनी इसी नाम से कपड़े, ताश के पत्ते और अन्य चीजें बेच रही है। कंपनी ने दावा किया कि वह साल 2015 से सिंबा नाम से अपने प्रोडक्ट्स बेच रही है। कंपनी का कहना है कि फिल्म बनाने से पहले ऐसी कोई अनुमति नहीं ली गई।
वहीं, दिल्ली हाइकोर्ट में इस मामले की सुनवाई होनी है और रोहित को इस पर जवाब देने के लिए लीगल नोटिस भी भेजा गया है। माना जा रहा है कि अगर रोहित इस नोटिस पर रिस्पांस नहीं करते हैं तो 4 दिसंबर को इस पर सुनवाई होगी। बात करें फिल्म की कहानी की तो बता दें कि यह एक पुलिसवाले की कहानी है जिसका नाम सिंबा है। फिल्म में एक्शन और जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलेगी। फिल्म करण जौहर के बैनर तले बन रही है।