फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैन्स पर कूदकर ट्रोल हुए रणवीर सिंह, यूजर्स बोले- 'एक्टर हो रहा आपे से बाहर, एक्शन लें मुंबई पुलिस'

Wed, 06 Feb 2019 08:59 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Wed, 06 Feb 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
ranveer singh trolled jumping over fans
ranveer singh

रणवीर सिंह फिल्म 'गली ब्वॉय' की प्रमोशन के दौरान ज्यादा ही उत्साहित हो गए और स्टेज से सीधे अपने फैन्स पर कूद पड़े। इस दौरान उनके कई फैन्स घायल हो गए। ऐसे में जब यह खबर सोशल मीडिया पर फैली तो यूजर्स ने अभिनेता को आड़े हाथ लेते हुए तरह-तरह की नसीहत दे डाली। बता दें कि फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट अहम भूमिका में हैं। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद रणवीर लगातार चर्चा में हैं।

ranveer singh trolled jumping over fans
ranveer singh
एक यूजर ने रणवीर के जम्पिंग फोटो पर चुटकी लेते हुए लिखा 'कैच मी इफ यू केन।' एक यूजर ने लिखा-  बडे़ हो जाओ रणवीर और ये बचकानी हरकते छोड़ दो अब। एक और ने चुटकी लेते हुए लिख डाला- 'रणवीर के कूदते ही भीड़ को वहां से हट जाना चाहिए था।' 
ranveer singh trolled jumping over fans
ranveer singh

लेकिन एक यूजर रणवीर सिंह की इस हरकत पर बहुत ही गुस्सा हुआ और लिखा- क्या रणवीर ने इसके लिए तब माफी मांगी जब लोगों ने उन्हें इस हरकत के लिए ट्रोल करना शुरू किया, मुझे लगता है रणवीर डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं, मुंबई पुलिस को जल्द ही रणवीर को गिरफ्तार करना चाहिए।' एक ने लिखा की रणवीर पूरी तरह से पागल हो चुके हैं और मुंबई पुलिस को इसपर ध्यान देना चाहिए।' 



विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh trolled jumping over fans
ranveer singh
बता दें कि वीडियो में रणवीर सिंह भीड़ पर कूदते दिख रहे हैं। दरअसल अपने एनर्जी और जोश के लिए फेमस रणवीर स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान भीड़ पर कूद पड़े थे, जिसके चलते उनकी कई फीमेल फैंस दब गईं। भीड़ ज्यादा होने की वजह से लड़कियों को काफी चोट आईं जिसकी वजह से फैंस अब रणवीर सिंह को सोशल मीडिया पर खरी-खोटी सुना रहे हैं। 
 






View this post on Instagram







 

#RanveerSingh channelled his #GullyBoy avatar and rapped live alongside rapper #Naezy as he walked the ramp for #GullyGen. He made an impromptu appearance at the DJ station and even attempted to crowdsurf. #IndianLifestyle #DesiPeople #BrownPeople #SAIndian #Durban #Gauteng #CapeTown #Mzansi #SpiceOfLife #Spiceofi #Bollywood #CelebrityNews

A post shared by IndianSpice (@spiceofi) on Feb 6, 2019 at 1:31am PST

विज्ञापन
ranveer singh trolled jumping over fans
ranveer singh

सोशल मीडिया पर लोगों ने रणवीर की इस हरकत के लिए उन्हें खूब ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा- तुम इसे 'गुड एनर्जी' कहते हो, लेकिन सच यह है कि ऐसा करना खतरनाक है। आप अपने साथ दूसरों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

pic.twitter.com/Jx4Ib66DRX

— ಯದುನಂದನ್🇮🇳 (@yadunandan171) February 5, 2019
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed