बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने मुंबई में आलीशान घर खरीदा है जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। यह आलीशान घर रुस्तमजी पैरामाउंट सोसायटी में है। इस सोसायटी में कई सेलिब्रिटी का घर है। बताया जा रहा है कि रानी मुखर्जी का यह आलीशान घर 22वें फ्लोर पर है, जहां से समुद्र के नजारे दिखते हैं।
रानी मुखर्जी रुस्तमजी पैरामाउंट में घर खरीदने वाली 5वीं सेलिब्रिटी बन गई हैं। उनसे पहले यहां दिशा पटानी, टाइगर श्रॉफ, हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या ने भी घर खरीदा है। आपको बता दें कि रानी मुखर्जी को इंडस्ट्री में उनके दमदार अभिनय की वजह से जाना जाता है। हाल ही में वो अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए विदेश रवाना हुई हैं। हार्दिक और क्रुणाल पांड्या ने एक साथ रहने के लिए इसी सोसायटी में 3838 वर्ग फुट 4 + 4 बीएचके अपार्टमेंट खरीदा था, जिसकी कीमत 28-30 करोड़ रुपये है।
2 of 5
रानी मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
22वें फ्लोर पर होगा रानी मुखर्जी का आलीशान घर
रानी मुखर्जी का यह आलीशान घर 22वें फ्लोर पर होगा। जहां से समुद्र के खूबसूरत नजारे भी दिखेंगे। इस घर में अभिनेत्री को दो कार पार्किंग एरिया भी मिला है। रानी का यह घर 3545 स्क्वायर फीट कार्पेट में बना हुआ है, जो कि 4 प्लस 3 बीएचके का है।
3 of 5
रानी मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रानी मुखर्जी के इस आलीशान घर की कीमत 7.12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। रुस्तमजी पैरामाउंट में आउटडोर फिटनेस स्टेशन, आर्टिफिशियल रॉक क्लाइंबिंग एरिया, स्विमिंग पूल, गेमिंग एरिया, बच्चों के खेलने का एरिया और मिनी थियेटर जैसी सुविधाएं हैं। यह सोसायटी बांद्रा के खार के नजदीक है।
4 of 5
रानी मुखर्जी
- फोटो : Instagram
रानी अपनी आने वाली फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' की शूटिंग के लिए हाल ही में विदेश गई हैं।इस फिल्म की शूटिंग करीब एक महीने तक विदेश में ही चलेगी। इस फिल्म में उन्होंने अपने किरदार के लिए काफी तैयारी की है।
5 of 5
रानी मुखर्जी
- फोटो : social media
फिल्म की कहानी नार्वे में 2011 में भारतीय मूल के दंपति के साथ हुई सच्ची घटना पर आधारित है।