बॉलीवुड और साउथ के सुपरस्टार आर माधवन आज अपना 47वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। माधवन का पूरा नाम रंगनाथ माधवन है। माधवन एक्टर के अलावा राइटर, डायरेक्टर और होस्ट भी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर मुकाम हासिल करने वाले माधवन आर्मी में करियर बनाना चाहते थे। लेकिन अगर वो आर्मी ऑफिसर बन जाते तो दुनिया साउथ के इस क्यूट हीरो को देखने से चूक जाती।
B'Day Spl: अपनी ही स्टूडेंट से माधवन ने की थी शादी, इंटीमेट सीन करते वक्त पत्नी को रखते हैं साथ
माधवन के पिता टाटा स्टील में मैनेजमेंट एग्जिक्यूटिव थे और मां सरोज बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थीं। माधवन की एक बहन देविका रंगनाथन भी है। देविका यूके में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। माधवन शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहे। उन्हें साल 1988 में अपने स्कूल को कल्चरल एम्बैसडर के तौर पर कनाडा में रिप्रेजेंट करने का अवसर मिला था। इसके अलावा माधवन एनसीसी के बेहतरीन कैडेट भी थे।
B'Day Spl: अपनी ही स्टूडेंट से माधवन ने की थी शादी, इंटीमेट सीन करते वक्त पत्नी को रखते हैं साथ
उन्हें महाराष्ट्र बेस्ट कैडेट से नवाजा भी जा चुका है। साथ ही एनसीसीसी कैडेट के तौर पर उन्हें इंग्लैंड जाने का मौका भी मिला था। वहां उन्होंने ब्रिटिश आर्मी, रॉयल नेवी और रॉयल एयरफोर्स से ट्रेनिंग ली। पढ़ाई में अच्छे होने के साथ माधवन अन्य चीजों में भी काफी दिलचस्पी लेते थे। इसके चलते उन्हें कई बार विदेश जाने का मौका मिला। अब हम आपको बताते हैं कि वो हीरो कैसे बन गए।
B'Day Spl: अपनी ही स्टूडेंट से माधवन ने की थी शादी, इंटीमेट सीन करते वक्त पत्नी को रखते हैं साथ
1996 में माधवन अपना एक पोर्टफोलियो मॉडलिंग एजेंसी में सबमिट कर दिया। उनका क्यूट सा फेस और इंप्रेसिव पर्सनालिटी से उन्हें ऐड के ऑफर मिलने लगे। 1996 में माधवन ने सैंडलवुड टाक ऐड में काम किया। इसके डायरेक्टर संतोष सिवान ने मणि रत्नम से कहा कि वो अपने अगले प्रोजेक्ट 'इरुवर' में कास्ट करने को कहा। ये माधवन की पहली फिल्म थी जो सुपरहिट रही।
B'Day Spl: अपनी ही स्टूडेंट से माधवन ने की थी शादी, इंटीमेट सीन करते वक्त पत्नी को रखते हैं साथ
इसके बाद माधवन ने अपना करियर फिल्म इंडस्ट्री में बनाने की ठान ली। माधवन को फिल्में पाने के लिए ज्यादा स्ट्रगल नहीं करना पड़ा। उनकी एक के बाद एक फिल्में हिट होती गईं और देखते ही देखते वो सुपरस्टार बन गए। 1998 में माधवन ने एक इंग्लिश फिल्म 'इन्फर्नो' में भी काम किया था। इसमें वो इंडियन पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आए थे। माधव को हिंदी सिनेमा में पहचान फिल्म 'रहना है तेरे दिल से' मिली।