बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' बीते दिन आठ मार्च को होली के अवसर पर रिलीज हुई। रिलीज से पहले ही दर्शकों के सिर इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का क्रेज चढ़ा हुआ था। फैंस को रणबीर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्में हमेशा से ही पसंद आई हैं। चलिए आपको बताते हैं रणबीर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों के बारे में, जिसे देख आप पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं।
Ranbir Kapoor: 'तू झूठी मैं मक्कार' से पहले इन फिल्मों में आशिक बने रणबीर कपूर, देखें ये रोमांटिक-कॉमेडी मूवीज
तू झूठी मैं मक्कार
शुरुआत करते हैं रणबीर की 'तू झूठी मैं मक्कार' फिल्म से ही। अभिनेता के अलावा फिल्म में श्रद्धा कपूर, बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया अहम भूमिका में हैं। पहले दिन फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा की कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 15.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म में श्रद्धा और रणबीर की केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
Satish Kaushik Death: मसाबा को अपना नाम देना चाहते थे सतीश कौशिक, नीना गुप्ता के सामने रख दिया था यह प्रस्ताव
ये जवानी है दीवानी
इस लिस्ट में अगला नंबर है 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म का रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर 'ये जवानी है दीवानी' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। 'तू झूठी मैं मक्कार' से पहले रणबीर की आखिरी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' थी। साल 2013 में आई इस फिल्म में दर्शकों ने रणबीर की दमदार अदाकारी को खूब सराहा था और प्यार की एक नई परिभाषा भी सीखी थी।
Bollywood: इन अभिनेताओं को डेब्यू के बाद बताया गया था अगला सुपरस्टार, आज तक कर रहे हैं फिल्मों में संघर्ष
बर्फी
इस लिस्ट में अगला नाम आता है रणबीर कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'बर्फी' का। साल 2012 में आई 'बर्फी' में भी रणबीर ने अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता था। फिल्म को अनुराग बसु ने निर्देशित किया था। इस फिल्म से रणबीर, इलियाना डिक्रूज और प्रियंका चोपड़ा ने दर्शकों को हंसाया भी था और रुलाया भी था। 150 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 174.4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
Govinda: 15 साल की सुनीता को डेट करने से डरते थे गोविंदा, बोले- लग सकता था चाइल्ड मोलेस्टर का आरोप
अजब प्रेम की गजब कहानी
साल 2009 में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म में ठहाकों के साथ खट्टे मीठे प्यार का तड़का भी था, जिसका स्वाद दर्शकों ने चटकारे लेकर रखा था। कटरीना कैफ और रणबीर की केमिस्ट्री के साथ उनकी अनोखी प्रेम कहानी दर्शकों के दिल में उतर गई थी। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 103.73 करोड़ कमाए थे।
Satish Kaushik: होली खेलते सतीश कौशिक का आखिरी वीडियो आया सामने, फैंस बोले- यह तो अच्छे-खासे थे