रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की। फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई करते हुए 36 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ यह गैर-छुट्टी वाले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। हालांकि 'ब्रह्मास्त्र' 'केजीएफ चैप्टर 2' का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम साबित हुई है। फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन यश की फिल्म से काफी कम रहा है।
2 of 4
केजीएफ ने भोजपुरी में तोड़ा रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि यश स्टारर 'केजीएफ 2' इस साल की सबसे बड़ी ओपनर है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 52.39 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं 36 करोड़ के कलेक्शन के साथ रणबीर की फिल्म दूसरे पायदान पर अपना स्थान पक्का करने में कामयाब रही है। इस फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स से माना जा रहा है कि यह आने वाले दिनों में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।
3 of 4
फिल्म ‘सूर्यवंशी’
- फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' है जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए पहले दिन 26.11 करोड़ का कारोबार किया था। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में अक्षय पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आए थे। वहीं, अजय देवगन और रणवीर सिंह भी फिल्म में कैमियो रोल में दिखे थे। इसके अलावा चौथे नंबर पर एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' है। जिसके हिंदी वर्जन ने ओपनिंग डे पर 19.38 करोड़ का बिजनेस किया था।
4 of 4
भूल भुलैया 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस सूची में कार्तिक आर्यन भी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 13.41 करोड़ के साथ शुरुआत की थी। अनीस बजमी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म ने कुल 185.92 करोड़ का कलेक्शन किया था। बता दें कि लंबे समय के बाद किसी हिंदी फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर इतनी शानदार शुरुआत की है। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। माना जा रहा है कि तीन दिनों में ही यह 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार लेगी। इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी हैं। फिल्म में शाहरुख खान का भी कैमियो है।