फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor Ananya Pandey onscreen romance in a ad see the users reaction

Ranbir-Ananya: अनन्या पांडे संग इश्क फरमाते दिखे रणबीर कपूर, लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

Sun, 16 Oct 2022 01:27 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 16 Oct 2022 01:27 PM IST
सार

अनन्या पांडे और अभिनेता रणबीर कपूर इस समय अपने रोमांस को लेकर चर्चा में आ गए हैं, दोनों को एक विज्ञापन में ऑनस्क्रीन इश्क फरमाते देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Ananya Pandey onscreen romance in a ad see the users reaction
रणबीर कपूर, अनन्या पांडे - फोटो : social media

विस्तार

अनन्या पांडे और अभिनेता रणबीर कपूर इस समय अपने रोमांस को लेकर चर्चा में आ गए हैं, दरअसल वह एक विज्ञापन में ऑनस्क्रीन इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं। दोनों को एक एथनिक आउटफिट्स के ब्रांड के विज्ञापन एक कपल के रोल में रोमांस करते देखा जा सकता है। इस विज्ञापन वीडियो के सामने आते ही लोगों ने एक के बाद एक कमेंट करना शुरू कर दिया है और अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। हालांकि कई यूजर्स को रणबीर और अनन्या का रोमांस रास नहीं आ रहा है।

विज्ञापन

 

Kangana Ranaut: 600 रुपये की साड़ी पहनकर चर्चा में आईं कंगना, कहा- स्टाइल अंतरराष्ट्रीय ब्रांड का गुलाम नहीं

विज्ञापन

विज्ञापन में देखा जा सकता है कि जैसे ही अनन्या शेरवानी लेकर आती हैं तो उनका दुप्ट्टा रणबीर की शेरवानी में अटक जाता है। इसके बाद दोनों को कुछ देर बात करते सुना जा सकता है। इस छोटे से वीडियो में रणबीर कपूर और अनन्या पांडे के बीच हल्के-फुल्के रोमांस के पल दिखाए गए हैं।
 

Shriya Saran: कैमरे के सामने पति को लिप किस करना श्रिया सरन को पड़ा भारी, लोगों ने कहा- जो करना है, घर में करो

अनन्या पांडे और रणबीर कपूर की केमिस्ट्री पर लोगों का रिएक्शन
रणबीर कपूर और अनन्या पांडे की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देख लोग कई तरह से रिएक्शन दे रहे हैं, जहां कुछ लोगों को उनकी जोड़ी पसंद आ रही हैं तो वहीं कई को उम्र के फासले की वजह से दोनों की केमिस्ट्री पसंद नहीं आई। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-  'वह (रणबीर कपूर) किसी ऐसे पर्सन (अनन्या पांडे) के साथ कपल के रूप में देखकर अजीब लग रहा है, जो शायद बचपन में उसकी गोदी में खेलती थी।' इसी तरह से दूसरे यूजर ने लिखा-'ये कैसी जोड़ी है भाई, वो कम से कम 16-18 साल छोटी है।' एक अन्य ने लिखा- बाप-बेटी की जोड़ी सलामत रहे। इसके अलावा कई यूजर्स कहते नजर आए कि आलिया से ज्यादा रणबीर की केमिस्ट्री अनन्या पांडे के साथ अच्छी लग रही है।

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित ने किया बड़ा खुलासा, कहा- मां बनने के बाद काम पर लौटना नहीं था आसान

विज्ञापन

इन फिल्मों में नजर आएंगे अनन्या पांडे और रणबीर कपूर
बात करें वर्क फ्रंट की तो अनन्या पांडे हाल ही में फिल्म लाइगर में नजर आईं थीं और अब उनके हाथ में फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' है। अभिनेता रणबीर कपूर जल्दी ही फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed