मल्टीप्लेक्स असोसिएशन ऑफ इंडिया (एमएआई) ने 16 सितंबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाने की घोषणा की थी। इस दिन मल्टीप्लेक्स में लोगों को 75 रुपये मेंं फिल्म देखने का ऑफर दिया गया था। हालांकि बाद एमएआई ने इसकी तारीख को आगे बढ़ा दी थी। अब यह आयोजन 23 सितंबर को होने जा रहा है। इस खास दिन पर लोग अपनी पसंदीदा फिल्मों का लुत्फ बहुत ही कम दाम पर उठा सकेंगे। इस बीच कई शहरों में इस दिन के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। सिनेमा दिवस को लेकर पुणे, मुंबई, कोलकाता समेत कई शहरों में लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
Brahmastra: ‘ब्रह्मास्त्र’ बनी लोगों की पहली पसंद, 75 रुपये में फिल्म देखने के लिए लोगों के बीच मची होड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 20 Sep 2022 03:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन