गाली गलौज में नेटफ्लिक्स की भारत में बनी पहली सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ को भी मात देने वाली सीरीज रही है ‘राणा नायडू’। असल जिंदगी के चाचा-भतीजे राणा दग्गुबाती और वेंकटेश दग्गुबाती ने इस सीरीज के पहले सीजन में इतना गदर काटा था कि घरेलू माहौल में ये सीरीज देखना लोगों के लिए मुश्किल हो गया। नेटफ्लिक्स के ग्राहकों ने सीरीज को लेकर जो फीडबैक दिया, उसके बाद इसका दूसरा सीजन फिर से शूट किया गया है और अब 13 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है।
2 of 5
राणा नायडू 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुरवीन चावला, कृति खरबंदा, सुशांत सिंह, अभिषेक बनर्जी और डिनो मोरिया अभिनीत सीरीज ‘राणा नायडू’ के दूसरे सीजन में अर्जुन रामपाल की खासतौर से एंट्री हो रही है। अर्जुन रामपाल ने इससे पहले फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में शाहरुख खान के सामने विलेन का रोल किया था और अब वह साउथ के दो दिग्गज सितारों के सामने अपनी खलनायकी दिखाने आ रहे हैं।
3 of 5
राणा नायडू 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक करण अंशुमान इस बारे में कहते हैं, "राणा और नागा अभी भी सिर टकरा रहे हैं। दो मजबूत इरादों वाले पुरुष अपने अतीत और अपनी खामियों से दबे हुए हैं। घर पर क्या चल रहा है? चलिए बस इतना ही कहते हैं कि नायडू परिवार का ड्रामा अराजकता के एक नए स्तर पर पहुंच गया है। वफादारी बदल रही है, प्यार और विश्वासघात के बीच की रेखा धुंधली होती जा रही है। और तभी रऊफ इस कहानी में कदम रखता है। अब कहानी के नायक का एक ही कर्तव्य है, अपने परिवार की रक्षा करना, चाहे कोई भी कीमत क्यों न हो।"
4 of 5
राणा नायडू 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड तान्या बामी कहती हैं, “हम अपने सफल एक्शन ड्रामा फ्रैंचाइजी ‘राणा नायडू’ को पहले सीजन के दो साल के भीतर वापस लाने में सफल रहे और इसके लिए हम बहुत उत्साहित भी हैं। सीजन 1 में राणा ने सितारों के लिए फिक्सर की भूमिका निभाई थी, उसने अपनी समस्याओं को छोड़कर सभी की समस्याओं को ठीक किया था। इस बार, लड़ाई व्यक्तिगत है। परिवार के लिए है।”
यह भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान ने बदला अपना लुक, पहचान पाना हुआ मुश्किल; अपूर्व लाखिया से क्या है कनेक्शन; यहां जानें
5 of 5
राणा नायडू 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वह कहती हैं, “इस सीजन में हमें राणा दग्गुबाती और वेंकटेश सर के साथ अर्जुन रामपाल का भी स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। वेंकटेश सर एक बार फिर अपना खास हास्य और हैदराबादी आकर्षण लेकर आए हैं, जबकि राणा ने सीजन के कुछ सबसे गहन दृश्यों में शानदार प्रदर्शन किया है।”
यह भी पढ़ें: IPL Finale 2025: ओपनिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन ने किया परफॉर्म, बेटों ने भी दिया साथ