{"_id":"66120ad5c47490168403bed1","slug":"ramayan-actor-ranbir-kapoor-seen-with-alia-bhatt-in-his-new-bentley-continental-gt-car-deets-inside-2024-04-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir Kapoor: नई कार में आलिया भट्ट के साथ नजर आए रणबीर कपूर, पैपराजी से मजाक में कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir Kapoor: नई कार में आलिया भट्ट के साथ नजर आए रणबीर कपूर, पैपराजी से मजाक में कही यह बात
बॉलीवुड सितारे का महंगी कार के लिए प्यार जगजाहिर है। अभिनेता रणबीर कपूर को भी गाड़ियों का शौक है। एनिमल के ब्लॉकबस्ट हो जाने के बाद उन्होंने खुद को बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी कार गिफ्ट की है। हाल ही में उन्हें इस कार में मुंबई की सड़कों पर देखा गया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी आलिया भट्ट भी मौजूद थीं। रणबीर की नील रंग की है जिसकी कीमत आठ करोड़ रुपये बताई जा रही है।
शनिवार की रात अभिनेता को रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के घर से निकलते देखा गया। काली शर्ट में रणबीर काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं, आलिया लाल, स्ट्रैपी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। घर से बाहर निकलते ही पैपराजी ने अभिनेता की कार को घेर लिया और फोटो क्लिक करने लगे।
3 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद रणबीर पैपराजी से मजाक में अंदर आकर बैठने के लिए कहते हुए भी नजर आए। सोशल मीडिया पर रणबीर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दिलचस्प बात यह है कि रणबीर की रामायण के निर्देशक नितेश तिवारी और ब्रह्मास्त्र 2 के निर्देशक और उनके सबसे खास दोस्त अयान मुखर्जी को भी उसी स्थान पर अलग-अलग कारों में जाते हुए देखा गया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले साल के अंत में रणबीर फिल्म एनिमल में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके फिल्म के बाद वे जल्द ही रामायण में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।