छोटे पर्दे पर अब तक ना जाने कितने कि रामायण बन चुके हैं, लेकिन रामानंद सागर के रामायण की बात ही अलग है। पिछले साल जब कोविड-19 के कहर के चलते फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई थी। तब एक बार फिर से दूरदर्शन ने रामानंद सागर की रामायण को दिखाया था। लगभग 33 साल बाद भी इस रामायण ने टीआरपी के रिकॉर्ड तोड़ सबको हैरान कर दिया था। इस रामायण के लगभग हर पात्र लोगों को प्रभावित किया।
2 of 5
अरविंद त्रिवेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस सीरियल में अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया था। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस किरदार के लिए वह रामानंद सागर की पहली पसंद नहीं थे। बताया जाता है कि जब रामानंद सागर ने रामायण बनाने की प्रक्रिया शुरू की तो उनके लिए किरदारों का चयन एक बड़ी चुनौती थी। काफी खोजबीन के बाद उन्होंने राम के लिए अरुण गोविल का चयन किया। ऐसे ही सीता के लिए दीपिका चिखलिया, दारा सिंह हनुमान, विजय अरोरा मेघनाद और लक्ष्मण के लिए सुनील लहरी को चुना गया।
3 of 5
अरविंद त्रिवेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
सभी किरदार के मिल जाने के बाद जब रावण के किरदार को निभाने की बारी आई तो रामानंद सागर काफी दुविधा में पड़ गए। क्योंकि रामायण में भगवान राम के किरदार के साथ साथ रावण का किरदार भी उतना ही अहम था। काफी खोजबीन करने के बाद भी उन्हें कोई भी कलाकार इस रोल के लिए फिट ही नजर नहीं आ रहा था। तब राम का किरदार निभा रहे अरुण गोविल ने रामानंद सागर को रावण के लिए बॉलीवुड के मशहूर खलनायक अमरीश पुरी का नाम सुझाया।
4 of 5
अरविंद त्रिवेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि बात आगे नहीं बढ़ पाई। इसी बीच एक दिन गुजरती थिएटर के कलाकर रामायण में केवट का रोल के किए रामानंद सागर के पास आए। इस कलाकर का नाम था अरविंद त्रिवेदी। अरविंद त्रिवेदी रामायण मे केवट का रोल निभाने की इच्छा लेकर आए थे। जब अरविंद त्रिवेदी केवट के किरदार का रिहर्सल कर रहे थे तभी अचानक रामानंद सागर ने उन्हें आवाज दी- रूको। जब अरविंद त्रिवेदी पीछे मुड़े तो रामानंद सागर ने कहा 'मुझे मेरी रामायण का रावण मिल गया है। अरविदं त्रिवेदी तुम्ही मेरी रामायण के लंकेश हो'।
5 of 5
अरविंद त्रिवेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
अरविंद ने बताया था कि रामानंद सागर उनकी बॉडी लैंग्वेज देखकर समझ गए थे कि वह रावण के रोल के लिए परफेक्ट हैं। इस किरदार के लिए उन्हें एक ऐसा शख्स चाहिए था जो ना केवल बुद्धिमान बल्कि बलवान भी हो। उन्हें यह सभी खूबियां अरविंद में नजर आईं, जिसके बाद उन्होंने इस रोल के लिए अरविंद को साइन कर लिया।