एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियो साझा करती नजर आती हैं। फैंस भी उनके पोस्ट पर खूब प्यार लुटाते हैं। एक बार फिर रकुल प्रीत ने एक शानदार वीडियो साझा किया है। दिलचस्प बात यह है कि इस वीडियो में रकुल प्रीत फैंस से अपने साथिया की मुलाकात कराती नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत ने फैंस से कराई अपने साथिया की मुलाकात, बोलीं- थोड़ा शर्माते...
रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। वीडियो के जरिए रकुल प्रीत सिंह ने अपने जिस साथिया से मुलाकात कराई है, वह कोई और नहीं, बल्कि उनका पालतू डॉगी है। जी हां, इस क्यूट वीडियो में रकुल प्रीत सिंह अपनी आगामी फिल्म 'कठपुतली' के 'साथिया...ओ साथिया...' गाने पर डॉगी के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
Rakul Preet Singh: नाजुक लैस से बने कपड़ों को पहन रकुल प्रीत सिंह ने दिखाया ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें
वीडियो में रकुल प्रीत सिंह का अंदाज बेहद प्यारा लग रहा है। वह ग्रीन टॉप और ब्लू जींस में काफी स्मार्ट लग रही हैं। रकुल डॉगी को गोद में उठाकर उसके साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ रकुल प्रीत सिंह ने कैप्शन लिखा है, 'मेरा साथिया कैमरा से शर्माता है।' इसके साथ रकुल ने लिखा है, 'आप भी अपनी साथिया रील्स बनाइए।'
View this post on Instagram
रकुल प्रीत सिंह का यह वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस की अदाओं पर फैंस फिदा हो रहे हैं और हार्ट इमोजी पोस्ट करके खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'रब्बा खैर करें।' एक यूजर ने रकुल से पूछा, 'मैम, आप दिन में कितनी वीडियो डालती हो।' वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, 'आपके जैसा कोई नहीं...।' रकुल के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार फिल्म 'रनवे 34' में देखा गया। अब वह जल्द ही 'डॉक्टर जी', 'छतरीवाली' और 'थैंक गॉड' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।
ब्लैक एंड व्हाइट फोटोशूट में रकुल का डैशिंग लुक