राखी सावंत सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली सेलिब्रिटी हैं। देश दुनिया में हो रही घटनाओं पर उनकी नजर बराबर बनी रहती है और वो वीडियो शेयर कर अपनी राय भी जाहिर करती हैं। आप तो जानते ही होंगे कि महाराष्ट्र में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। भाजपा-अजित पवार ने मिलकर सरकार बना ली है। देवेंद्र फडणवीस ने आज सुबह राजभवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में दोबारा शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एनसीपी के अजित पवार को भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद वायरल हुआ राखी का ये वीडियो, कहा- 'मोदीजी आ गए तो ये भी छिन...'
ऐसी सियासी सरगर्मी में राखी सावंत का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस को आगाह कर रही हैं कि अगर इन लोगों ने मिलकर सरकार नहीं बनाई तो कहीं बहुत देर न हो जाए। राखी ने ये वीडियो शुक्रवार को ही शेयर किया है और एक दिन बाद महाराष्ट्र में सरकार बन गई है। राखी के इस वीडियो को 41 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।