बॉलीवुड में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत आएदिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। कभी वो अपने किसी वीडियो की वजह से चर्चा में आ जाती हैं तो कभी अपने किसी बेबाक बयान के कारण। अब राखी ने अपने और सिंगर मीका सिंह के बीच हुए विवाद को लेकर एक बात बताई है। उन्होंने बताया है कि जब उनका मीका सिंह के साथ विवाद हुआ था तो उनकी मां ने क्या कहा था। एक्ट्रेस ने क्या कहा है, ये बताने से पहले आपको बता दें कि राखी और मीका के बीच विवाद क्या हुआ था।
राखी-मीका के बीच क्या हुआ था विवाद
बात साल 2006 की है। मीका ने अपने जन्मदिन की पार्टी में तमाम दोस्तों के साथ आइटम गर्ल राखी सावंत को भी आमंत्रित किया था। वहीं, राखी भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए इस पार्टी में पहुंचीं। केक कटने के बाद उन्होंने भी अपने हाथों से मीका को केक खिलाया। यहां तक तो सब कुछ बिल्कुल ठीक चल रहा था। राखी के हाथों से केक खाने के बाद मीका सिंह अपना आपा खो बैठे और सबके सामने ही उन्होंने राखी को जबरन किस कर दिया। राखी इस मामले को लेकर कोर्ट तक पहुंच गईं। उन्होंने मीका पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया था।
2 of 5
मीका सिंह और राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल, राखी और मीका दोनों ही ये विवाद भुला चुके हैं। पिछले दिनों दोनों साथ में हंसते हुए गले मिलते नजर आए थे। अब राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में बताया है कि सिंगर के साथ हुए इस विवाद के बाद उनकी मां ने उनसे क्या कहा था। राखी ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मेरे परिवार में बालिका वधु जैसा माहौल था। अपने घर से भागकर फिल्म इंडस्ट्री जॉइन करना ही मेरे पास एक मात्र ऑप्शन था।'
3 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी ने आगे कहा कि, 'इसके बाद मेरे घरवालों ने मुझसे नाता तोड़ लिया था। आज मेरे पिता को मुझ पर गर्व होगा। भगवान का शुक्र है कि मैंने ये फैसला लिया क्योंकि उसी फैसले के कारण मैं आज जो भी हूं यहां हूं। मेरे परिवार ने आज तक मुझे स्वीकार नहीं किया है। मेरे रिश्तेदार जैसे मेरे मामा और पूरा परिवार आज भी मेरी मां से बात नहीं करते। उनको लगता है कि मैं भाग गई थी तो उनकी बेटियां भी भाग जाएंगी।'
4 of 5
rakhi sawant
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ने बताया, 'लोग समझते हैं कि मैं अटेंशन पाना चाहती हूं लेकिन हकीकत ये है कि मीडिया मुझसे प्यार करता है। एक समय था जब मेरी मां ने कहा था, 'ये सब विवाद क्या हैं? काश तुम पैदा होते ही मर जातीं तो अच्छा होता। यह तब हुआ था जब मीका सिंह के साथ मेरा किसिंग विवाद हुआ था।'
5 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी कहती हैं, 'परिवार वालों ने मेरी मां का जीना मुश्किल कर दिया था। मेरे पिता मेरी मां को पीटते थे। मैंने फिर मां को समझाया कि कोई मुझे बॉलीवुड में एंटर करने पर सिर आंखों पर नहीं बैठाएगा। मुझे स्ट्रगल करने दो, मुझे फ्रीडम दो। मैं कोई अमिताभ बच्चन या अनिल कपूर की बेटी नहीं हूं। मैं तो हाई स्कूल तक नहीं गई हूं।' बता दें, राखी सावंत सलमान खान के शो 'बिग बॉस 14' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं और फाइनलिस्ट में शामिल भी हुई थीं।