बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपने अजीबोगरीब बयानों और अटपटी हरकतों की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। बिग बॉस खत्म होने के बाद राखी सावंत का उनके पति के साथ रिश्ता भी खत्म हो गया है। टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में राखी भ कंट्स्टेंट के रुप में नजर आई थीं। राखी और उनके पति रितेश की लव स्टोरी भी शो में दिखाई गई थी। अब राखी अपने पति से अलग हो चुकी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया था। लेकिन ऐसा लगता है कि राखी अपने पति रितेश को भुला नहीं पा रही हैं।
2 of 4
राखी सावंत और रितेश
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रितेश की फोटो के साथ वीडियो अपलोड किया है। जिसके बैकग्राउंड में 'बेवफा तेरा मासूम चेहरा' गाना बज रहा है। राखी की इस पोस्ट पर यूजर भी तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये तुम्हारा पति था ही नहीं।' दूसरे ने लिखा, ये क्या ड्रामा चल रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा, राखी पर भरोसा नहीं किया जा सकता...अफसाना की शादी में तो बहुत खुश लग रही थी, लेकिन अब पति याद आ रहा है।
3 of 4
राखी सावंत और उनके पति रितेश
- फोटो : इंस्टाग्राम
अपने पति से अलग होने का एलान करने के बाद राखी ने बताया था कि वह रितेश को रोकने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन वह नहीं माने। राखी ने यह भी बताया था कि वह इस साल बच्चे की प्लानिंग कर रही थीं। राखी ने यह तक कहा कि उन्होंने रितेश के पैर पकड़कर मनाने की कोशिश की थी।
4 of 4
राखी सावंत, रितेश
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले रितेश ने भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह राखी के साथ डांस करते दिखाई दे रहे थे. जिसके कैप्शन में रितेश ने लिखा था कि यादों को भुलाने की जरुरत है। इससे पहले राखी सावंत शादी टूटने के बाद कई बार मीडिया के सामने रोती हुई भी नजर आई हैं।