अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हिट द फर्स्ट केस' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं और फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में अभिनेता ने सुशांत सिंह राजपूत को याद किया। अभिनेता राजकुमार राव और सुशांत सिंह राजपूत फिल्म 'काई पो चे' में साथ दिखाई दिए थे और इस दौरान दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। अब राजकुमार राव ने पहली बार उनके निधन की खबर पर पहली बार बात की है।
2 of 4
राजकुमार राव
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राजकुमार राव नहीं कर पा रहे थे विश्वास
अभिनेता राजकुमार राव ने सुशांत सिंह राजपूत के अचानक निधन की घटना को याद करते हुए कहा कि उन्हें तो इस बारे में एक पत्रकार के द्वारा पता चला था जिसने उनके लैंडलाइन नंबर पर कॉल किया था। उन्होंने कहा कि इस खबर पर उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था।
3 of 4
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत केस में जांच जारी
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अचानक निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध रह गया था। आज दो साल के बाद भी फैंस एक पल के लिए भी उन्हें भुला नहीं पाए हैं। संदिग्ध हालातों में सुशांत की मौत की वजह से इस केस में अभी भी जांच जारी है। जिसके तार शुरू से ही ड्रग्स से जुड़े रहे हैं और इसमें कई लोगों के नाम भी सामने आ चुके हैं। हालांकि अभी तक अभिनेता की मौत के बारे में कुछ भी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया है।
4 of 4
राजकुमार राव
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर में नजर आएंगे राजकुमार राव
बात करें हिट द फर्स्ट केस की तो इस फिल्म में राजकुमार राव एक ऐसे पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं, जो मानसिक परेशानियों से जूझ रहा है और एक लापता किशोरी के केस की जांच कर रहा है। यह फिल्म तेलुगू फिल्म का सीक्वल है। इस बार राजुकमार फैंस के लिए सस्पेंस और थ्रिलर से भरी फिल्म लेकर आए हैं।