{"_id":"612e2f36ff8fc161547912e3","slug":"rajkummar-rao-gets-sweetest-birthday-wish-from-patralekhaa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Social Media: राजकुमार राव को गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने दी जन्मदिन की बधाई, रोमांटिक पोस्ट के साथ लिखा- बाकी बातें घर पर...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Social Media: राजकुमार राव को गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने दी जन्मदिन की बधाई, रोमांटिक पोस्ट के साथ लिखा- बाकी बातें घर पर...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Tue, 31 Aug 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार राव-पत्रलेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
नेशनल अवॉर्ड विनर अभिनेता राजकुमार राव आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज राजकुमार ने अपनी जिंदगी के 37 साल पूरे कर लिए हैं। राजकुमार पहली बार बड़े पर्दे पर साल 2010 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म रन में दिखाई दिए थे। इसके बाद वो दिबाकर बनर्जी की फिल्म लव सेक्स और धोखा में दिखाई दिए थे। लेकिन उन्हें बॉलीवुड में असली पहचान कोई-पो-चे से मिली। रील की दुनिया में कई खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ फिल्में कर चुके राजकुमार राव असली जिंदगी में कुंवारे हैं। लेकिन वो कई सालों से किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं। वो नाम कोई और नहीं बल्कि पत्रलेखा पॉल हैं। पत्रलेखा और राजकुमार राव का रिश्ता बहुत पुराना है। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2010 से दोनों एक दूसरे के साथ हैं। आज जन्मदिन के मौके पर पत्रलेखा ने राजकुमार के लिए एक खूबसूरत इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है।
2 of 5
राजकुमार राव-पत्रलेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
उस इंस्टा पोस्ट में पत्रलेखा ने लिखा है कि "तुम जानते हो कि तुम मेरे लिए क्या मायने रखते हो। मैं हमेशा चाहती हूं कि तुम हर किरदार में खुद से आगे निकल जाओ क्योंकि मैं जानती हूं कि तुम भी अपने लिए यही चाहते हो। शुक्रिया, इस कठिन वक्त में मेरे साथ खड़े रहने के लिए। आई लव यू"... बाकी बातें इंस्टा पर नहीं घर पर"
अपनी इस इंस्टा पोस्ट के साथ पत्रलेखा ने एक खूबसूरत फोटो भी शेयर की है, जिसमें वो ढेर सारे लाल फूलों के सामने एक दूसरे की आंखों में आंखें डालकर मुस्कुरा रहे हैं। दोनों एक दूसरे में खोए हुए हैं और ये फोटो बेहद ही खूबसूरत हैं। अभी तक करीब 40 हजार लोग इस पोस्ट को लाइक कर चुके हैं।
पहली मुलाकात
राजकुमार राव की पहली मुलाकात पत्रलेखा से एक ऐड के शूट पर हुई थी। उस पहली मुलाकात में ही राजकुमार का दिल पत्रलेखा के लिए धड़कने लगा था। इसके बाद उनकी मुलाकात साल 2014 में फिल्म सिटी लाइफ के सेट पर हुई। इसके बाद से ही दोनों ने अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार किया।
विज्ञापन
5 of 5
राजकुमार राव और पत्रलेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने पुराने जन्मदिन पर राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर पत्रलेखा जन्मदिन के मौके पर बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में लिखा था कि ‘मुझे आज भी याद है जब तुम्हें पहली बार एक विज्ञापन शूट में देखा और मैं सोचता रह गया। मैं चाहता था कि इस लड़की से फिर मिलूं। शायद कायनात भी यही चाहती थी, और मैं तुम्हें एक महीने बाद फिर मिल गया। इतने सालों बाद भी ऐसा लगता है जैसे हम अभी मिले हों। तुम दुनिया की सबसे सुंदर और सशक्त लड़की हो। चलो मिलकर और शानदार यादें बनाएं।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।