रजनीकांत 12 दिसंबर को 69 साल के हो गए हैं। उनका जीवन आसान नहीं रहा। बचपन में उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। रजनीकांत की असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ था। यही शिवाजी राव आगे चलकर रजनीकांत बने। रजनीकांत पांच साल के थे तभी उनकी मां का निधन हो गया। मां के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंघे पर आ गई। रजनीकांत के लिए भी घर चलाना इतना आसान नहीं था। उन्होंने घर चलाने के लिए कूली तक का काम किया।
क्या आप जानते हैं सुपरस्टार बनने से पहले रजनीकांत बस कंडक्टर की नौकरी करते थे। रजनीकांत ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में बालचंद्र की फिल्म 'अपूर्वा रागनगाल' से एंट्री ली थी। इस फिल्म में कमल हासन और श्रीविद्या भी थीं। रजनीकांत ने अपने अभिनय की शुरुआत कन्नड़ नाटकों से की थी। दुर्योधन की भूमिका में रजनीकांत घर-घर में लोकप्रिय हुए थे।
कई नकारात्मक किरदारों का अभिनय करने के बाद रजनीकांत पहली बार नायक के रूप में एसपी मुथुरमन की फिल्म भुवन ओरु केल्विकुरी में दिखे थे। इस फिल्म के बाद मुथुरमम और रजनीकांत की जोड़ी खूब जमी और इन्होंने 25 फिल्मों में काम किया।
4 of 5
Rajinikanth Latha Rangachari
- फोटो : twitter
रजनीकांत ने पहली बार मुंदरू मूगम में तिहरा रोल किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें तमिलनाडु सरकार से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। टी रामा राव की फिल्म अंधा कानून रजनीकांत की पहली हिन्दी फिल्म थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और रीना रॉय भी थीं। रजनीकांत की फिल्म राजा चाइना रोजा पहली तमिल फिल्म थी जिसमें एनिमेशन भी शामिल किया गया था। रजनीकांत के प्रति लोगों की दीवानगी पागलपन के हद तक जाती है।
रजनीकांत साउथ के ही नहीं, भारतीय सिनेमा के भी सुपरस्टार हैं। इतना ही नहीं रजनीकांत एशिया के सबसे ज्यादा पैसा लेने वाले एक्टर्स में तीसरे स्थान पर हैं। रजनीकांत भारत के सबसे मंहगे एक्टर हैं। खबरों के मुताबिक, रजनीकांत ने फिल्म 'कबाली' के लिए 40 से 60 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 2.0 के लिए भी रजनीकांत ने करीब 80 करोड़ फीस ली थी।