{"_id":"5acc33384f1c1ba21a8b458d","slug":"r-madhavan-son-vedanta-madhavan-win-bronze-medal-in-swimming-championship-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्टर आर. माधवन का 12 साल का बेटा विदेश में चमका, स्वीमिंग में भारत को जिताया मेडल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्टर आर. माधवन का 12 साल का बेटा विदेश में चमका, स्वीमिंग में भारत को जिताया मेडल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर आर. माधवन इन दिनों कंधे की चोट से जूझ रहे हैं। इस बीच उन्होंने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी शेयर की है। माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने थाईलैंड में भारत का नाम रोशन किया है। यह खुशखबरी माधवन ने खुद सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दी।
जी हां, आर. माधवन के 12 साल के बेटे वेदांत ने थाईलैंड में स्विमिंग चैंपियनशिप 2018 में ब्रोंज मेडल जीता है। माधवन ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर वेदांत की फोटो शेयर करते हुए दी। उन्होंने फोटो शेयर करते कैप्शन में लिखा- मेरे और मेरी पत्नी सरिता के लिए बहुत ही गर्व भरा पल है, वेदांत ने स्विमिंग चैंपियनशिप 2018 में भारत के लिए मेडल जीता हैै।
A post shared by R. Madhavan (@actormaddy) on
आर. माधवन फिल्मकार रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' में विलेन का रोल करने वाले थे। लेकिन कंधे की चोट के चलते उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। इस बात की जानकारी खुद माधवन ने ट्वीट करते हुए दी थी। साथ ही रोहित शेट्टी की फिल्म में काम न कर पाने पर दुख भी जाहिर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि माधवन ने कुछ समय पहले ही कंधे की सर्जरी कराई है। माधवन को जिम में वर्कआउट करते समय चोट लग गई थी। हाल ही में उन्होंने बताया था कि चोट लगने की वजह से कई ऐसे प्रॉजेक्ट्स से बाहर होना पड़ा जिसके लिए वह काफी उत्साहित थे।