फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में पाकिस्तान की जासूसी करने के लिए 'राजी' हुईं आलिया, जब ट्रेलर ऐसा है तो मूवी कैसी होगी?

Tue, 10 Apr 2018 11:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Apr 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt and Vicky Kaushal starrer film raazi Trailer has been released
आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी'  इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म का टीजर और दो पोस्टर रिलीज होने के बाद अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। इस धमाकेदार ट्रेलर को आलिया भट्ट के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर में आलिया का किरदार काफी अलग नजर आ रहा है। 
Alia Bhatt and Vicky Kaushal starrer film raazi Trailer has been released
जासूसी वाले किरदार में आलिया के साथ 'मसान' और 'रमन राघव 2.0' के एक्टर विक्की कौशल नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट पहली बार विक्की कौशल के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी। फिल्म 'राजी' को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है।
Alia Bhatt and Vicky Kaushal starrer film raazi Trailer has been released
बात करें फिल्म के ट्रेलर की तो इसमें आलिया के किरदार का नाम सहमत है जो कश्मीरी लड़की की भूमिका निभा रही हैं। ट्रेलर में आलिया दिखने में बड़ी सीधी-सादी हैं, लेकिन वह पाकिस्तानी सेना के अधिकारी (विक्की कौशल) से शादी करके पाकिस्तान की जासूसी करती हैं। वह भारत की आंख और कान बनकर पाकिस्तान में जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt and Vicky Kaushal starrer film raazi Trailer has been released
आपको बता दें कि 'राजी' की कहानी हरिंदर एस सिक्का के नॉवेल 'कॉलिंग सिक्का' से प्रेरित है। फिल्म 11 मई को रिलीज होगी। 'राजी' का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। इस फिल्म के अलावा आलिया करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और जोया अख्तर की 'गली ब्वॉय' में नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed