दक्षिण भारतीय फिल्मों के डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह हर साल 28 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। फिल्मी करियर में पुरी ने एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्में दी हैं। हालांकि बॉलीवुड में वह साउथ जैसी धाक जमाने में अब तक असफल रहे हैं। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें...
Puri Jagannadh: साउथ के हिट मशीन माने जाते हैं पुरी जगन्नाथ, इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों का कर चुके हैं निर्देशन
पुरी जगन्नाथ का जन्म आज ही के दिन साल 1966 में आंध्र प्रदेश के पीथापुरम में हुआ था। अपनी शुरुआत शिक्षा उन्होंने सेंट थेरेसा हाई स्कूल से की। इसके बाद ए.एम.ए.एल. कॉलेज से साल 1986 में उन्होंने स्नातक किया। उनके छोटे भाई, पेटला उमा शंकर गणेश नरसीपट्टनम से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं। जबकि उनके दूसरे छोटे भाई साईराम शंकर एक अभिनेता हैं। उन्होंने 1996 में लावण्या से शादी की। दोनों का एक बेटा, आकाश और एक बेटी पवित्रा है। साल 2018 में उनके बेटे ने फिल्मों में अपना डेब्यू किया था। फिल्म 'महबूबा' से उन्होंने मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा था।
Deepika Padukone: अचानक खराब हुई दीपिका पादुकोण की तबीयत, मुंबई के अस्पताल में कराया गया भर्ती
वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्मों में पुरी ने अपनी शुरुआत रामगोपाल वर्मा की फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर से की थी। डायरेक्टर के रूप में उनकी पहली फिल्म 'बदरी' थी। पवन कल्याण अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अपने करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्होंने इडियट, इत्लु श्रावणी सुब्रमण्यम, अम्मा नन्ना ओ तमिला अम्मयी, देसमुदुरु जैसी फिल्में बनाकर काफी सुर्खियां बटोरी।
Amitabh Bachchan: रेखा नहीं हैं अमिताभ बच्चन का पहला प्यार, इस बंगाली बाला पर दिल हार बैठे थे बिग बी
हालांकि फिल्म 'पोकरी' को उनके करियर की सबसे बड़ी हिट माना जाता है। इस फिल्म के लिए आज भी लोग उन्हें याद करते हैं। महेश बाबू अभिनीत इस फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म की सफलता के बाद कई भाषाओं में इसका रीमेक भी बनाया जा चुका है। सलमान खान की वांटेड भी इसी फिल्म का हिंदी रूपांतरण है।
Shweta Sharma: बोल्डनेस में उर्फी जावेद को टक्कर देती हैं श्वेता शर्मा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें