'फुकरे' की टोली फिर एक बार दर्शकों को गुदगुदाने के लिए दस्तक देने जा रही है। फिल्म के अभिनेता पुलकित सम्राट और निर्माता रितेश सिधवानी की हालिया सोशल मीडिया की गतिविधि से ऐसा जाहिर हो रहा है कि 'फुकरे 3' 2020 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 8 दिसंबर को 'फुकरे 2' को रिलीज हुए दो साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर पुलकित सम्राट ने अपने सोशल मीडिया के एक पोस्ट में 'फुकरे 3' को लेकर सवाल पूछा जिसपर निर्माता रितेश सिधवानी ने अनोखे ढंग से बताया कि यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।
'फुकरे 3' पर काम चल रहा है
2 of 3
pulkit samrat
- फोटो : file photo
दरअसल वरुण शर्मा ने 'फुकरे 2' के दो साल पूरा होने पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया जिसमें दर्शक मुंबई के एक सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर में खुशी से चिल्ला रहे हैं। पुलकित सम्राट ने तुरंत ही इस वीडियो को रीपोस्ट करते हुए मेकर्स से यह पूछ डाला की इसकी तीसरी पार्ट कब बनेगी जिसपर रितेश ने लिखा कि यह फिल्म 2020 में रिलीज हो सकती है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, 'पिछले कुछ समय से 'फुकरे 3' पर काम चल रहा है। मेकर्स इस फिल्म की घोषणा करना चाहते हैं और इस दिन से अच्छा दिन और कौन सा हो सकता है। 'फुकरे रिर्टन्स' आज से ठीक दो साल पहले रिलीज हुई थी।'

3 of 3
फुकरे रिटर्न्स
- फोटो : SOCIAL MEDIA
गौरतलब है कि 8 दिसंबर 2017 को रिलीज हुई 'फुकरे 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था तो वहीं साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म की पहली पार्ट ने करीब 78 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी। फिल्म में सभी को हनी (पुलकित सम्राट), चूचा (वरुण शर्मा), भोली पंजाबन (ऋचा चड्ढा) और जफर (अली फजल) का किरदार खूब पसंद आया था। यह फिल्म मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित और फरहान अख्तर-रितेश सिधवानी द्वारा निर्मित है।
पढ़ें: Bigg Boss ने सिद्धार्थ शुक्ला को किया घर से बाहर, रश्मि ने मौका मिलते ही शहनाज के लिए बोली ये बात