सिनेमाजगत में पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) अपने अभिनय से ज्यादा सलमान खान की बहन की वजह से चर्चा में रहते हैं। पुलकित ने सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी लेकिन कुछ वक्त बाद ही दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद पुलकित का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। पुलकित को सिनेमाजगत में सात साल हो चुके हैैं। पुलकित का 29 दिसंबर को जन्मदिन है। जन्मदिन पर जानिए पुलकित की निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें।
2 of 5
pulkit samrat
- फोटो : file photo
पुलकित सम्राट ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। इस सीरियल में पुलकित ने लक्ष्य वीरानी का किरदार निभाया था। इस रोल से पुलकित पहचान में आए और उसके बाद इन्होंने शो से किनारा कर लिया। इसके बाद पुलकित ने फिल्मों की ओर रुख किया।
3 of 5
Pulkit Samrat
- फोटो : file photo
पुलकित सम्राट ने 'बिट्टू बॉस' फिल्म के करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2013 में आई 'फुकरे' फिल्म से उन्हें पहचान मिली। इसके बाद पुलकित कई फिल्मों में नजर आए। इन फिल्मों में 'डॉली की डॉली', 'बंगिस्तान', 'सनम रे', 'फुकरे रिटर्न्स' ,'वीरे दी वेडिंग' और 'पागलपंती' शामिल है।
4 of 5
pulkit samrat
- फोटो : social media
फिल्मों के अलावा पुलकित निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे। श्वेता रोहिरा सलमान खान की मुंहबोली बहन है। पुलकित और श्वेता की शादी साल 2014 में गोवा में हुई थी। श्वेता और पुलकित का तलाक हो चुका है। तलाक के बाद पुलकित और यामी गौतम के रिश्ते की खबरें भी सामने आईं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।
5 of 5
Pulkit and Kriti
- फोटो : instagram
पुलकित इन दिनों कृति खरबंदा को डेट कर रहे हैं। हाल ही में कृति ने पुलकित से प्यार का इजहार करते हुए उनके साथ पहली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर में पुलकित और कृति समुद्र किनारे पोज दे रहे हैं । पुलकित ने कृति को थामा हुआ है और दोनों कैमरे की तरफ देख रहे हैं। उनके पीछे डूबता हुआ सूरज बेहद खूबसूरत दिख रहा है। तस्वीर शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन में दिल वाली इमोजी भी बनाई।
नागरिकता संशोधन कानून पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, विरोध प्रदर्शन को लेकर कही ये बात