मायानगरी में हर दिन न जाने कितने लोग अपने सपनों को साकार करना आते हैं लेकिन कई यहां की चकाचौंध में ऐसे खो जाते हैं कि गलत रास्ता अपना लेते हैं। जिंदगी में बड़े ब्रेक की तलाश में ये सितारे कुछ ऐसा कर बैठते हैं कि उम्र भर इन्हें पछतावे के सिवा कुछ नहीं मिलता। जिस्मफरोशी के धंधे ने इस कदर अपना पांव पसारा है कि कई फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्रियों को इस धंधे में लिप्त होने के बाद जेल की हवा तक खानी पड़ी है।
देह व्यापार में फंस चुकी हैं ये अभिनेत्रियां
चकाचौंध से भरी फिल्मी दुनिया में ऐसे कई मामले देखने को मिल चुके हैं, जिसमें एक्ट्रेसेस और मॉडल्स का सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं। जब दुनिया को इनके बारे में पता चला तो सभी हैरान रह गए। आज हम आपको उन्हीं एक्ट्रेसस और मॉडल्स के बारे में बताएंगे जो फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमर से अलग देह व्यापार में फंस चुकी हैं।
2 of 8
भुवनेश्वरी
- फोटो : Instagram
भुवनेश्वरी
आइटम-गर्ल और बी-ग्रेड फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री भुवनेश्वरी को चेन्नई में सेक्स रैकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। भुवनेश्वरी को कई बार पुलिस से गिरफ्तार किया लेकिन कुछ समय बाद वो फिर इस रैकेट का हिस्सा बन गईं।
3 of 8
ऐश अंसारी
- फोटो : Instagram
ऐश अंसारी
साल 2010 में साउथ फिल्मों में नजर आने वाली एक्ट्रेस ऐश अंसारी भी सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश प्रॉस्टिट्यूशन का काम करती थीं। बताया जाता है कि ऐश अंसारी से जुड़ा यह सेक्स रैकेट ऑनलाइन ऑपरेट होता था। ऐश अंसारी शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘चलते-चलते’ और ‘ओम शांति ओम’ में काम कर चुकी हैं।
4 of 8
शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : Twitter: @SherlynChopra
शर्लिन चोपड़ा
एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा 'कामसूत्र 3डी', वजह तुम हो, दिल बोले हडिप्पा, जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कुछ साल पहले उन्होंने खुद खुलासा किया था कि वह देह व्यापार का काम करती थीं। उन्होंने यह भी कहा था कि यह काम उनकी मजबूरी थी और उन्हें यह करना पड़ता था।
5 of 8
कैरोलिन मारिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
कैरोलिन मारिया
तमिल अभिनेत्री कैरोलिन मारिया को एक बार 5 सितारा होटल में पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। मारिया ने तमिल फिल्मों 'रेन' और 'वडाचलम' में मुख्य भूमिकाएं की हैं और चेन्नई में मॉडलिंग से जुड़ी रही हैं।