फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra will produce her horror feature film Evil Eye under Welcome to the Blumhouse

प्रियंका चोपड़ा का फैंस को तोहफा, लेकर आ रही हैं ये हॉरर फिल्म

Tue, 18 Aug 2020 04:04 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 18 Aug 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra will produce her horror feature film Evil Eye under Welcome to the Blumhouse
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, अपने अभिनय का लोहा मनवाने वालीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस जल्द ही अपने फैंस के लिए खास तोहफा लेकर आने वाली हैं। वह अपनी नई हॉरर फीचर फिल्म लेकर आ रही हैं, जिसका नाम 'इविल आई' है। प्रियंका चोपड़ा जोनस इस फिल्म की निर्माता हैं। इविल आई स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन


अपनी नई फिल्म की जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने खुद सोशल मीडिया पर दी है। दरअसल वेलकम टू ब्लूमहाउस इस साल अक्टूबर में आठ अलग-अलग हॉरर फिल्में लेकर आ रहा है। इन आठ फिल्मों में से इविल आई को प्रियंका चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। उनके अलावा कम बजट की हॉरर फिल्म बनाने के लिए मशहूर निर्माता-निर्देशक जेसन ब्लम भी अन्य फिल्मों के निर्माताओं में शामिल हैं। 
विज्ञापन

 

Priyanka Chopra will produce her horror feature film Evil Eye under Welcome to the Blumhouse
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

बात करें प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'इविल आई' की तो इस फिल्म को वह नोक्टांन के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं। वहीं 'इविल आईट' का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर जू क्विर्के कर रहे हैं। यह फिल्म 13 अक्टूबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म नाटक लेखिका माधुरी शेखर की किताब इविल आई पर आधारित है। 

इस फिल्म की कहानी मां-बेटी के रिश्ते के बीच एक ब्वॉयफ्रेंड के आने की कहानी होगी। इस फिल्म में सरिता चौधरी, सुनीता मणि, उमर मसकती और बर्नार्ड व्हाइट नजर आएंगे हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन सोनाली बॉस ने किया था। 

पढ़ें: सुगंधा मिश्रा ने इसलिए छोड़ दिया बिग बॉस का नया सीजन, सलमान खान से ज्यादा इनसे हैं प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed