जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर सिनेमाजगत को छोड़ने का एलान किया था। जायरा के इस एलान के बाद उन्हें ना केवल फिल्म इंडस्ट्री बल्कि आम लोगों की तरफ से भी मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। इस एलान के पहले ही जायरा वसीम 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग पूरी कर चुकी थीं जो कि 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में जायरा प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) और फरहान अख्तर के साथ स्क्रीन साझा करती हुई नजर आएंगी। वहीं अब प्रियंका ने फिल्म प्रमोशन के दौरान जायरा के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले पर बड़ा बयान दिया है।
2 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मुंबई मिरर वेबसाइट से बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने जायरा वसीम के सिनेमाजगत छोड़ने के फैसले पर अपनी राय दी। प्रियंका ने कहा- 'जायरा का यह फैसला निजी है। किसी के पास भी यह अधिकार नहीं है कि उसे बताए कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं। मैंने जायरा से कई मामलों पर बातचीत की है लेकिन इस फैसले पर नहीं।' जायरा को 'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था।
3 of 5
Zaira Wasim
- फोटो : you tube
30 जून को जायरा वसीम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर सिनेमाजगत को छोड़ने का एलान किया था। जायरा ने लिखा था- '5 साल पहले मैंने एक ऐसा फैसला लिया था जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। मैंने बॉलीवुड में कदम रखा जिसने पॉपुलैरिटी के रास्ते मेरे लिए खोल दिए। धीरे-धीरे युवाओं के रोल मॉडल के तौर पर मुझे देखा जाने लगा। बॉलीवुड में 5 साल पूरे होने पर मैं इतना कहना चाहती हूं मैं अपने काम से खुश नहीं हूं। मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। यह मुझे मेरे ईमान से दूर कर रहा है।'
4 of 5
Zaira Wasim
- फोटो : you tube
जायरा ने आगे लिखा था- 'अभिनेत्री बनने की वजह से इस्लाम से दूर होती जा रही हूं। मैं इस फील्ड से रिश्ता तोड़ रही हूं। मैंने सोच-समझकर यह फैसला किया है।' जायरा के इस पोस्ट के बाद उनका एक ट्वीट चर्चा में रहा था जिसमें उन्होंने घाटी से 370 हटने पर अपनी राय दी थी।
5 of 5
Shonali Bose, Zaira Wasim
- फोटो : social media
जायरा ने लिखा था- 'यह वक्त भी गुजर जाएगा।' आपको बता दें, जायरा वसीम ने 'दंगल' फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म में जायरा ने आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था। इसके बाद 'सीक्रेट सुपरस्टार' फिल्म में नजर आईं।
यही भी पढ़ें:- सलमान खान से विवाद पर पहली बार बोलीं प्रियंका चोपड़ा, 'मैं निक के साथ उनके घर गई थी और...'