लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन

Priyanka-Nick: शादी की सालगिरह पर प्रियंका ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, कैप्शन के जरिए पति निक पर लुटाया प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 01 Dec 2022 10:25 PM IST
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
1 of 4

फिल्म इंडस्ट्री के लवली कपल्स में से एक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आज अपनी शादी की चौथी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों ने साल 2018 में 1 दिसंबर  को उदयपुर में शाही अंदाज में शादी में शादी की थी। आज अपनी शादी के खूबसूरत चार साल पूरे होने के मौके पर अभिनेत्री ने अपने वेडिंग एलबम से एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह और निक दोनों डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन के जरिए पति निक पर प्यार भी लुटाया है।
 

Madhur Bhandarkar: मधुर भंडारकर ने बताई थिएटर्स में दर्शकों के घटने की वजह, बोले- रीमेक बनाने बंद करने चाहिए

 

प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
2 of 4
विज्ञापन
निक पर लुटाया प्यार
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम से जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह रेड कलर के डीप नेक गाउन में नजर आ रही हैं। मेहंदी रचे हाथों में लाल चूड़ा पहले प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि निक जोनस के स्काई ब्लू कलर के कोट पैंट्स में देखा जा सकता है। उनके पोज को देखने से पता चल रहा है कि दोनों किसी गाने पर थिरक रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा- "अपने लिए एक ऐसा शख्स ढूंढिए जो हर रोज आपको यह याद दिलाता हो कि वह आपको प्यार करता है। हैप्पी एनिवर्सरी बेबी"।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
3 of 4
निक जोनस भी प्रियंका चोपड़ा पर प्यार लुटाते नजर आते हैं और आज सालगिरह के मौके पर उन्होंने भी खूबसूरत तस्वीरें साझा कर, एक्ट्रेस के लिए खास नोट के जरिए अपनी फीलिंग्स शेयर की हैं। निक ने पोस्ट के साथ कैप्शन दिया- 'और देखते ही देखते चार साल  बीत गए...हैप्पी एनिवर्सरी माय लव'। इसी के साथ उन्होंने दिल वाला इमोटिकॉन ड्रॉप किया।

 
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
4 of 4
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर कपल गोल देते नजर आते हैं। दोनों एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता भी बन चुके हैं, जिसका नाम कपल ने मालती मैरी रखा है। फिलहाल आज सालगिरह के मौके पर उनके करीबियों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें