बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। लेकिन तमाम व्यस्तता के बावजूद वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना नहीं भूलती हैं। वह अक्सर अपने पति निक के साथ अपनी तस्वीरों को साझा करती हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में विस्तार से बातचीत की है। एक्ट्रेस ने अपने प्यार और पति निक के साथ अपने संबंधों पर खुलकर बात की है। दरअसल, एक निजी न्यूज़ वेबसाइट ने बातचीत के दौरान एक्ट्रेस से पूछा कि जिंदगी में उन्होंने अपने प्यार से क्या सीखा? इसपर प्रियंका ने कहा, 'मुझे लगता है कि प्यार जीवन में सबसे जरूरी चीज है। यह एक एंड गेम है और इसका मतलब सिर्फ अपने साथी से प्यार करना नहीं है, बल्कि इसका मतलब अपने माता-पिता और परिवार से भी प्यार करना है। मुझे सच में विश्वास है कि प्यार दुनिया को खूबसूरत बना देता है। प्यार करने का एक ही तरीका है। वह है- अपने-आप को गहराई के साथ पूरी तरह सौंप देना।
2 of 5
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Insatagram- @TeamPriyankachopra
प्रियंका कहती हैं, 'यह देखकर मुझे आश्चर्य होता है कि निक अपनी लाइफ और मेरे अचीवमेंट्स या करियर को लेकर किस तरह सामजस्य बिठाते हैं, उसे बराबरी देते हैं। वह अच्छी जानते हैं कि मुझे कहां जाना है और मेरी क्या पसंद हैं। यह सब उनके लिए बेहद मायने रखता है। और यह एक ऐसी चीज है, जिसका मुझे अहसास ही नहीं था कि मुझे यह चाहिए। यानी एक चीयरलीडर की।'
3 of 5
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Insatagram- @TeamPriyankachopra
प्रियंका आगे कहती हैं, 'मैंने 17 साल की उम्र में काम शुरू किया था, तब से यह मेरे साथ चट्टान की तरह साथ खड़ा रहा है। मुझे इस बात का अहसास नहीं था कि मुझे इस बात की कीमत समझने के लिए अपने साथी की जरूरत है कि मैंने अपनी इस करियर को बनाने में कितनी मेहनत की है। एक ऐसा साथी होना वाकई गजब है जो इसकी तारीफ करता है।'
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
इसके अलावा जब प्रियंका से पूछा गया कि निक से शादी ने उनके काम को किस तरह प्रभावित किया? इसपर अभिनेत्री ने कहा, 'निक ने मुझे बहुत प्रभावित किया है। अब मैं निजी जिंदगी में और भी शांत हो गई हूं। पहले अगर मुझे कोई कुछ कहता था या मैं गुस्से में होती थी तो उसे मैं करारा जवाब देती थी। अब अगर मैं तंग हो जाती हैं तो और शांत हो जाती हूं। मेरे पति और भी ज्यादा शांत स्वभाव के हैं और किसी भी समस्या का हल ढूंढ लेते हैं। वह डिप्लोमेट हैं, जबकि मैं एकदम मिर्ची।'
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। इसके साथ ही वह टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 7' में भी दिखेंगी। हॉलीवुड के बाद एक्ट्रेस बॉलीवुड में 'कैटरीना कैफ' और 'आलिया भट्ट' के साथ अपनी फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आने वाली हैं। हालांकि प्रियंका बॉलीवुड फिल्मों में अब काम कम ही करती नजर आ रही हैं।