{"_id":"5b83ecbc42c792464f4971e5","slug":"priya-prakash-varrier-traditional-look-in-saree-for-onam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली बार इस अवतार में नजर आईं प्रिया प्रकाश, केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए किया था दिल खोलकर दान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली बार इस अवतार में नजर आईं प्रिया प्रकाश, केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए किया था दिल खोलकर दान
Mon, 27 Aug 2018 06:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Aug 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल की इंटरनेट सेंसेशन बनने वाली प्रिया प्रकाश वारियर का चर्चा में रहना अब आम हो गया है लेकिन उनके वीडियो और नई नई तस्वीरों को देखने के लिए फैंस अभी भी पागल रहते हैं। हाल ही में प्रिया की एक तस्वीर सामने आई है। ओणम के लिए साड़ी में तैयार हुई प्रिया प्रकाश इन तस्वीरों में बला की खूबसूरत लग रही हैं।
2 of 4
HGH
गोल्डन कलर की साड़ी के साथ प्रिया ने लाल रंग का ब्लाउज पहन रखा है। साड़ी में प्रिया बहुत ही साधारण दिखाई दे रही हैं। हालांकि साड़ी में प्रिया बहुत सुंदर लग रही हैं। आप खुद अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे कि क्या ये वही प्रिया प्रकाश वारियर हैं जिनके एक आंख मारने से कितने लोग अपना दिल हार गए थे।
बता दें इससे पहले प्रिया केरल बाढ़ पीड़ितों को 1 लाख का डोनेशन देकर चर्चा में आई थीं। बता दें कि प्रिया प्रकाश सोशल मीडिया पर किसी प्रोडक्ट का प्रमोशन करने के लिए एक पोस्ट का 8 लाख रुपए चार्ज करती हैं। इतना ही नहीं एक एड के लिए प्रिया 1 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। जो किसी न्यूकमर के लिए बहुत बड़ी बात है। प्रिया की लोकप्रियता के चलते उनके पास बॉलीवुड से भी फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बता दें कि प्रिया की पहली फिल्म 'ओरु अदार लव' जल्द ही रिलीज होने वाली है। सोशल मीडिया पर प्रिया के 50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यह संख्या फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुल फॉलोअर्स की संख्या से कहीं ज्यादा है। इस तरह से प्रिया लाखों रुपए कमा लेती हैं। प्रिया प्रकाश कैसा भी वीडियो या फोटो शेयर करें, वायरल होना तो लाजमी है। अपने वीडियो की बदौलत ही प्रिया की लोकप्रियता चरम पर पहुंच गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।